फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi Criticize Saansad Aadarsh Gram Yojana

राहुल ने साधा सांसद आदर्श ग्राम योजना पर निशाना

Thu, 04 Dec 2014 12:53 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Criticize Saansad Aadarsh Gram Yojana

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सांसद आदर्श ग्राम योजना पर परोक्ष रूप से हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि उनको एक बात समझ में नहीं आ रही है कि अगर केंद्र सरकार ने कोई योजना बनाई है तो उसका फंड कहां है। राहुल ने कहा कि भैय्या उन्होंने पहली बार सुना है कि केंद्र ने कोई योजना बनाई है और उसके लिए फंड है ही नहीं।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का विचार तो अच्छा है लेकिन मुझे दो चीजें समझ नहीं आती हैं। पहली बात मेरा कर्तव्य यह है कि मैं हर गांव का विकास करूं सिर्फ एक गांव का नहीं, हमें इस योजना के तहत कोई फंडिंग नहीं दी गई है।
विज्ञापन


भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की तरफ से यह एक अच्छी पहल की गई है। जहां तक बात इस योजना के लिए फंड की है तो इसके लिए सांसदों को सांसद निधि मिलती है तो उन्हें उसी से खर्च करना होगा। भविष्य में हम इस बारे में विचार कर रहे हैं कि इसके लिए फंड कहां से आए। लेकिन फिलहाल सांसदों को अपनी सांसद निधि से ही इसे खर्च करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने कहा है कि केंद्र की सभी योजनाएं सभी गांवों के होनी चाहिए कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार कोई भी योजना लागू करती है तो उसे सभी गांवों के लिए लागू होना चाहिए।

हर सांसद को गोद लेना है एक गांव

Rahul Gandhi Criticize Saansad Aadarsh Gram Yojana

योजना पर मोदी ने क्या कहा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के बारे में बात करते हुए कहा था कि लोग सोच रहे हैं कि यह योजना आएगी तो पैसा भी आएगा, लेकिन दरअसल इस योजना में पैसा है ही नहीं क्योंकि अगर पैसा आएगा तो खाने वाले भी आ जाएंगे।

क्या है सांसद आदर्श ग्राम योजना
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गांवों की बदहाली को देखते हुए एक योजना लागू की है जिसका नाम सांसद आदर्श ग्राम योजना है। इस नई योजना के तहत देश के सभी सांसदों को एक एक गांव को गोद लेना होगा।

लेकिन इन गांवों को गोद लेने की प्रक्रिया में कई शर्तें भी जुड़ी हुई है। गोद लिया जाने वाला गांव सांसद का न तो खुद का अपना गांव होना चाहिए और न ही वहां उसकी ससुराल होनी चाहिए। इतना ही नहीं उस गांव की आबादी 3000-5000 होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री की इस योजना का उद्देश्य साल 2019 तक गोद लिए गांव को विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed