फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul come on the road to get to the Congress in Delhi Election Color.

कांग्रेस को रंग में लाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे राहुल

Mon, 26 Jan 2015 11:44 AM IST
Updated Mon, 26 Jan 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
Rahul come on the road to get to the Congress in Delhi Election Color.

कांग्रेस ने दिल्ली में राहुल गांधी को उतारकर मतदाताओं के बीच पहुंचने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दक्षिण दिल्ली के मीठापुर में रैली करेंगी।

विज्ञापन


सोनिया की सिर्फ दिल्ली में सिर्फ एक ही रैली होगी। वहीं उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो में उतरने वाले हैं। पार्टी की ओर से अभी तक बनाए गए कार्यक्रम के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को किसी रैली में उतारने की योजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अगले दिन मंगलवार को कालकाजी विधानसभा में रोड शो करने राहुल पहुंचेंगे और वहीं जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में 29 जनवरी को रैली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है कांग्रेस का रोड शो का प्लान

Rahul come on the road to get to the Congress in Delhi Election Color.

चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले बादली में भी राहुल गांधी रैली करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में रविवार को भी नेता रोड शो और रैली की तैयारी में जुटे नजर आए।

कांग्रेस ने रोड शो और रैलियों को इस तरह से प्लान किया है कि दक्षिण, उत्तर पश्चिम, पूर्वी दिल्ली व उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र कवर हो जाए। भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी इसी तरह से सौंपी गई है। शास्त्री पार्क की रैली में पूर्वी व उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी व पार्षदों को भीड़ जुटाना है।
 
दक्षिण दिल्ली की रैली में इस बार राहुल गांधी की बजाय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस उतारने जा रही है। कांग्रेस अंबेडकर नगर ग्राउंड की बजाय इस बार मीठापुर में रैली कर रही है।

राहुल गांधी सबसे पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कालकाजी से पूर्व विधायक सुभाष चोपड़ा की विधानसभा रोड शो करने उतरेंगे। रोड शो खत्म होने पर यह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां क्लस्टर की जनता से संवाद भी कर सकते हैं।

रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Rahul come on the road to get to the Congress in Delhi Election Color.

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार 5 फरवरी को खत्म होना है तो उससे पहले 4 फरवरी को राहुल गांधी बादली में एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेताओं की कोशिश है कि रैली फीकी न हो।

इसके लिए हर प्रत्याशी को 5 से 15 बस तक का टारगेट दिया गया है। खास बात यह है कि राहुल गांधी उसी जगह से रोड शो शुरू करेंगे जहां यूपीए सरकार के शासनकाल में ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ की स्कीम की शुरुआत की गई थी।

कालकाजी विधानसभा में निर्माणाधीन इन मकानों से कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश में है कि भाजपा अब झुग्गी वालों को वहीं मकान देने की बात कर रही है जबकि कांग्रेस यह योजना पहले ही शुरू कर चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed