{"_id":"ea7fa1ba0bd3b352387fdadc4b3fdf31","slug":"rahul-advocates-minority-status-to-jain-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल दिलाएंगे जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल दिलाएंगे जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राहुल ने केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन की अगुवाई में मिलने आए समुदाय के नेताओं से बातचीत करने के बाद प्रधानमंत्री से बात की।
जैन नेताओं ने अपने समुदाय को राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग को लेकर राहुल से मुलाकात की।
इससे पहले एआईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि राहुल ने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में जैन समुदाय की भूमिका को स्वीकार करते हुए उन्हें उचित महत्व और प्रतिनिधित्व दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने कहा कि जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा मिल जाने से उन्हें अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन