फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Radhe Maa holds naked, sex-filled satsangs says Dolly Bindra

डॉली बिंद्रा का आरोप, 'राधे मां के सत्संग में बजा आइटम सॉन्ग, मेरे साथ हुईं अश्लील हरकत'

Fri, 28 Aug 2015 04:36 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
Radhe Maa holds naked, sex-filled satsangs says Dolly Bindra

विवादों से घिरीं राधे मां पर उन्हीं की भक्त रह चुकीं डॉली बिंद्रा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। मशहूर रीयलटी शो बिग बॉस की प्रतियोगी रह चुकीं डॉली बिंद्रा ने मुंबई पुलिस को शिकायत दी है कि राधे मां अपने सत्संग में उन पर यौनाचार करने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


डॉली बिंद्रा ने कहा है कि राधे मां ने अपने सत्संग में उनसे अश्लील गतिविधियों में शामिल होने को कहा। वहां जो किया गया, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


डॉली बिंद्रा ने बताया कि, 'वहां बॉलीवुड के आइटम सांग बजाए गए और राधे मां के आदेश से उनके अनुयायियों ने अपने कपड़े उतार दिए और मेरे साथ अश्लील हरकतें की। वह अनुभव इतना बुरा था कि मुझे उबकाई आ गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रह्लाद कक्कड़ ने डॉली के आरोपों को खारिज किया

Radhe Maa holds naked, sex-filled satsangs says Dolly Bindra

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, डॉली बिंद्रा ने पु‌लिस का मामले को शिकायत दे दी है, हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के पक्ष में किसी प्रकार के सबूत नहीं दिए हैं। डॉली बिंद्रा के आरोपों की बावत समाचार पत्र ने राधे मां और उनके प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया, हालांकि उनसे संपर्क नहीं हो सका।

वहीं राधे मां के अन्य अनुयायी और विज्ञापन गुरु प्रह्लाद कक्‍कड़ ने डॉली के आरोपों को कोरा 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया। उन्होंने कहा कि डॉली बिंद्रा के ऐसे बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

राधे मां के सत्संग में शामिल हो चुके भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा कि पहले मामले की जांच होने दीजिए, उसके बाद राधे मां का आंकलन कीजिए। उन्होंने कहा कि यदि राधे मां गलत होंगी तो वे उनका अनुकरण करना छोड़ देंगे।

राधे मां पर दहेज के ‌लिए उकसाने का है आरोप

Radhe Maa holds naked, sex-filled satsangs says Dolly Bindra

उल्लेखनीय है कि राधे मां पिछले कई दिनों से विवादों में हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि राधे मां ने उसके पति और सास-ससुर को उससे दहेज मांगने के लिए उकसाया था। पिछले दिनों मिनी स्कर्ट में उनकी एक फोटो भी सामने आई ‌थी, जिसके बाद काफी विवाद हुआ।

डॉली बिंद्रा ने आरोप लगाया कि राधे मां ने उनके पति के साथ भी अश्लील हरकत की। उन्होंने कहा कि राधे मां जब अपने भक्तों से बात करती हैं तो पंजाब के अश्लील श्‍ब्दों को जमकर इस्तेमाल करती हैं।

डॉली बिंद्रा ने कहा कि उन्होंने जब से राधे मां के खिलाफ ‌शिकायत दर्ज कराई है, उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed