फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Radhe Maa at Mumbai Police Station

राधे मां ने थाने में लगाई हाजिरी, पुलिस ने की पूछताछ

Thu, 20 Aug 2015 12:34 PM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
Radhe Maa at Mumbai Police Station

दहेज उत्पीड़न के मामले में घिरी राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर बुधवार को एक बार फिर मुंबई के कांदीवली पुलिस थाने पहुंचीं। वह करीब 30 मिनट तक थाने में रहीं और पुलिस ने उनसे 23 सवाल किए।

विज्ञापन


पुलिस ने पहले से ही कुछ सवालों की सूची तैयार कर रखी थी, जिसमें डैडी नामक शख्स और उनकी प्रापर्टी से संबंधित सवाल शामिल थे।

कांदीवली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मुकुंद पवार के मुताबिक, राधे मां से उनके पति के बारे में पूछा गया। निक्की गुप्ता की शिकायत में डैडी नामक एक व्यक्ति का भी जिक्र है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वह राधे मां के पति हो सकते हैं। इसलिए राधे मां से डैडी नामक शख्स के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस ने यह जानने की कोशिश की कि डैडी कौन है? पुलिस ने राधे मां की प्रापर्टी के बारे में भी जानना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधे मां ने सभी आरोपों को खारिज किया

Radhe Maa at Mumbai Police Station

पुलिस के मुताबिक, राधे मां ने दावा किया कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। वह अपने भक्तों के यहां रहती हैं। पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या वह पंजाब जाती हैं और वहां उनकी प्रापर्टी है। इस पर राधे मां ने कहा कि जब उनका कोई कार्यक्रम होता है तब वह पंजाब जाती हैं। इससे पहले राधे मां से पुलिस ने पासपोर्ट की जानकारी मांगी थी, लेकिन उन्होंने पासपोर्ट पुलिस को नहीं दिया।

पुलिस के अनुसार, राधे मां ने एक बार फिर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उन्होंने इस आरोप से भी इनकार किया कि पीड़ित परिवार से कभी चढ़ावे की मांग की थी। बता दें कि निक्की गुप्ता ने आरोप लगाया है कि राधे मां के इशारे पर ही ससुराल वाले उन्हें परेशान करते थे। जिस घर में निक्की की शादी हुई है, वह मुंबई में मालाड का एक बड़ा कारोबारी परिवार है। गुप्ता परिवार राधे मां का भक्त है, इसलिए राधे मां की सहमति के बिना कोई काम नहीं होता।

राधे मां इस मामले में वह बुरी तरह घिर गई हैं। हाईकोर्ट ने हालांकि उन्हें 27 अगस्त तक अंतरिम जमानत दी है, लेकिन इस दौरान हर बुधवार को थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है। इसलिए राधे मां बुधवार को थाने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed