{"_id":"925b6be81ebe90ae9c709eda92500cc8","slug":"race-for-statue-of-unity-will-across-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए होगी देशभर में दौड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए होगी देशभर में दौड़
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की लौह प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माण की तैयारी में जुटी भाजपा आगामी 15 दिसंबर को देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी-एकता की दौड़’ आयोजित करेगी।
विज्ञापन
इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह राष्ट्रव्यापी दौड़ सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में महासचिवों की बैठक में दौड़ की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैलियों की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन
मोदी आगामी 15 दिसंबर को देहरादून, 20 को वाराणसी, 21 को पंजाब, 22 को मुंबई तथा 29 को रांची में चुनावी रैलियों को संबोधितकरेंगे। इन रैलियों की संबंधित प्रदेशों में पहले से ही जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।