फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   r m lodha is 41th chief justice of india

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने आर एम लोढ़ा

Sun, 27 Apr 2014 04:09 PM IST
Updated Sun, 27 Apr 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
r m lodha is 41th chief justice of india

न्यायधीश राजेंद्र मल लोढ़ा ने रविवार को 41वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जस्टिस आर एम लोढ़ा को पद के साथ-साथ गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस आर एम लोढ़ा ने जस्टिस पी सदाशिवम की जगह ली है जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन


64 वर्षीय जस्टिस लोढ़ा न्यायधीश सदाशिवम के बाद सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश हैं। वो अगले पांच महीने तक मुख्य न्यायधीश के पद पर रहेंगे। जस्टिस लोढ़ा 27 सितंबर, 2014 को रिटायर हो जाएंगे। जोधपुर यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट जस्टिस लोढ़ा ने फरवरी 1973 में बतौर एडवोकेट बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में अपना रजिस्ट्रेशन कराया और अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी।
विज्ञापन

न्यायधीशों की नियुक्ति में पारदर्शिता

r m lodha is 41th chief justice of india

लोढ़ा ने संवैधानिक मामलों से लेकर क्रिमिनल और सिविल मामलों के अच्छे जानकार हैं। जस्टिस लोढ़ा 31 जनवरी, 1994 को राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायधीश बने। 13 मई, 2008 को वह पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। 17 दिसंबर 2008 को जस्टिस लोढ़ा सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश बने।

जस्टिस लोढ़ा यूपीए-2 सरकार के दौरान चर्चित कोयला घोटाले मामले की भी सुनवाई कर रहे हैं। इस मामले की सीबीआई जांच कर रही बेंच की अगुवाई करने वाले जस्टिस लोढ़ा ने ही सीबीआई जांच एजेंसी को 'मालिक की भाषा बोलने वाला पिंजड़े में बंद तोता' करार दिया था।

जस्टिस लोढ़ा ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि वह न्यायधीशों के एक निश्चित कार्यकाल के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा ध्यान होगा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अच्छे न्यायधीशों की नियुक्ति की जा सके, जिससे न्यायपालिका के कामकाज में पूरी तरह से पारदर्शिता आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed