फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   punters excited about aap prospects in upcoming elections

सट्टेबाज मोदी नहीं, केजरी पर लगाएंगे बड़ा दांव

Fri, 28 Mar 2014 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Mar 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
punters excited about aap prospects in upcoming elections

दिल्ली विधानसभा चुनावों में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि हाल में जन्मा एक राजनीतिक दल तमाम राजनीतिक समीकरण बदलते हुए 70 में से 28 सीटें लाने में कामयाब होगा।

विज्ञापन


शायद खुद आम आदमी पार्टी ने भी ऐसा नहीं सोचा था। लेकिन नतीजे चौंकाने वाले रहे। राजधानी में भले भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, लेकिन पहले ही इम्तहान में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कमाल कर दिया।
विज्ञापन


यही वजह है कि विधानसभा के बाद लोकसभा चुनावों में किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी जीत की उम्मीद बांध रही है। केजरीवाल इन चुनावों में सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर चुके हैं। लेकिन ऐसा मानने वाले वो अकेले नहीं हैं। सट्टेबाजों की मानें, तो भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कोख से पैदा हुई यह पार्टी लोकसभा चुनावों में भी गुल खिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टेबाजों की निगाह केजरीवाल पर

punters excited about aap prospects in upcoming elections

दिल्ली में आम आदमी के अप्रत्याशित प्रदर्शन की वजह से सट्टेबाज उम्मीद कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पार्टी लोकसभा चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

हालांकि, सट्टे का भाव अभी खुला नहीं है, लेकिन सटोरिए आम आदमी पार्टी में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि एक चुनाव पुरानी पार्टी 7 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा महासमर में भी अच्छी-खासी सीटें जीतेगी।

सट्टेबाज देश भर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों पर दांव लगाने को तैयार हैं। उन्हें लगता है कि बनारस समेत कुछ सीटों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी मैदान में हैं।

सभी की बनारस पर खास निगाह

punters excited about aap prospects in upcoming elections

बनारस के अलावा चंडीगढ़ सीट भी दिलचस्प खेल दिखा सकती है, जहां पूर्व रेल मंत्री के अलावा भाजपा की किरण खेर और आम आदमी पार्टी की गुल पनाग के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

इसके अलावा नई दिल्ली सीट भी है, जहां कांग्रेस के शीर्ष नेता अजय माकन हैं और उनके सामने आम आदमी पार्टी के आशीष खेतान हैं। एक सटोरिए ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि वो भाव खुलने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें आम आदमी पार्टी पर दांव लगाकर मोटा फायदा कमाने की उम्मीद है।

उसने कहा, "सटोरिए और दांव लगाने वाले लोग, दोनों चुनावों में आम आदमी पार्टी की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं।"

भाजपा को हो सकता है नुकसान

punters excited about aap prospects in upcoming elections

सट्टेबाज के मुताबिक सटोरियों का मानना है कि आम आदमी पार्टी, भाजपा की संभावनाओं को चोट पहुंचा सकती है। हालांकि कांग्रेस विरोधी लहर का फायदा भगवा दल को होना ही है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में सट्टेबाजों ने आम आदमी पार्टी में कोई खास‌ दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। भाजपा पर 2.25 पैसे का दांव था, जबकि कांग्रेस पर 2.40 पैसे का दांव लगाया गया था।

आम आदमी पार्टी का भाव 3.40 पैसे था, क्योंकि उनका मानना था कि ‌अरविंद केजरीवाल के जीतने की संभावनाएं बेहद कम हैं। सट्टेबाजी में जिस पर सबसे कम रेट का दांव लगता है, ऐसा माना जाता है कि उसके जीतने की संभावनाएं सबसे ज्यादा है।

खास सीटों के लिए भाव अलग

punters excited about aap prospects in upcoming elections

फर्ज कीजिए कि अगर कोई भाजपा पर 1 लाख रुपए का दांव लगाता है और पार्टी जीतती है, तो उसे 2.25 लाख रुपए मिलेंगे। जब आम आदमी पार्टी जीती थी, तो दांव लगाने वाले को 3.40 लाख रुपए मिले थे। यानी मोटा फायदा।

बनारस, चंडीगढ़, अमेठी, नई दिल्ली, चांदनी चौक और गाजियाबाद जैसे हाई-प्रोफाइल सीट अलग सट्टेबाजी देख रही हैं, क्योंकि इनके लिए अलग भाव तय किया गया है। हालांकि, चुनाव करीब आते-आते इन भाव में तब्दीली भी आ सकती है।

देश में सट्टेबाजी गैरकानूनी है, ऐसे में पुलिस सटोरियों की गतिव‌िधियों पर पैनी निगाह रखे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की किसी ग‌तिविधि पर वो सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed