फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Punjabi youth dies in Qatar jail, family receives other person's body

विदेश में मौत, भारत पहुंची गलत लाश

Thu, 18 Sep 2014 06:19 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
Punjabi youth dies in Qatar jail, family receives other person's body

परिजनों को विदेशी धरती पर मरे अपने लाड़ले के शव का इंतजार था लेकिन शव आया तो वह किसी और का निकला। रोजी रोटी की तलाश में दोहा (कतर) गए युवक हरजीत सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के शव के स्थान पर किसी और का शव भेज दिया गया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बुधवार को डीसी कमल किशोर यादव को लिखित में तौर पर शिकायत देकर विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। जालंधर के आदमपुर इलाके के मोहल्ला सजरा निवासी हरजीत सिंह छह माह पहले दोहा (कतर) गया था।
विज्ञापन


परिवारवालों के मुताबिक उससे कहा गया था कि उसे ड्राइवर का काम करना है लेकिन कतर पहुंचने के बाद उसको अन्य कामों में लगा दिया गया। इस बात का उसने विरोध किया तो उसके खालिफ साजिश करके उसे जेल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरजीत का शव वापस लाने की कवायद जारी

Punjabi youth dies in Qatar jail, family receives other person's body

जेल में सितंबर के पहले सप्ताह में सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें हरजीत के अलावा दो नेपाली, एक बांग्लादेशी, एक पाकिस्तानी शामिल था। हरजीत के मरने की सूचना परिवार को दी गई।

उसकी बहन ने बताया कि बुधवार को उन्हें हरजीत का शव मिला लेकिन अंतिम दर्शनों के लिए जब उन्होंने ताबूत को खोला तो उसमे किसी और की लाश थी। हरजीत की माता कमला देवी ने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव दिलवाया जाए।

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव से मुलाकात की और विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की मांग की। फिलहाल लाश को मोरचरी में रख दिया गया है और हरजीत का शव भारत वापस लाने की कवायद जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed