फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   public speaks on higher price of onion

'तेरे पास क्या है? मेरे पास एक किलो प्याज है'

Tue, 13 Aug 2013 05:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
public speaks on higher price of onion

प्याज के बढ़ते दामों ने आम जनता की थाली का स्वाद चुरा लिया है और उसका बजट बिगाड़ दिया है। दिल्ली सरकार ने भी प्याज के बढ़ते दामों के चुनाव पर असर से बचने के लिए अब प्याज बेचना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार प्याज के दामों के आगे बेबस नजर आ रही है। सरकार की इसी नाकामी का गुस्सा लोग ट्विटर पर उतार रहे हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों पर चुटकी लेकर लोगों ने ट्विटर पर कहीं सरकार की खिंचाई की है तो कहीं विपक्ष को भी निशाना बनाया है।
विज्ञापन


पढ़ें: प्याज के आंसू बने कांग्रेस के लिए सिरदर्द

कृपया ''राहुल गांधी #ऑनियन लोन योजना'' के लिए आवेदन करें। सभी आवेदनों की निजी तौर पर #दामाद420 रॉबर्ट वाड्रा द्वारा जांच की जाएगी। ‏@tajinderbagga 1m

#ऑनियन को ट्रेंड से हटाने के लिए कांग्रेस ने ट्विटर से संपर्क किया है। ट्विटर ने इस काम के लिए पैसों की नहीं प्याज की मांग की है। @harshaperla 1h

अजीब स्थिति यह है जब प्याज के छल्ले हीरे के छल्लों से ज्यादा महंगे हो रहे हैं। ‏@akhilnile 1h

एक आदमी ने एक वेटर को प्याज का सलाद मुफ्त में न देने के लिए थप्पड़ मारा। वेटर ने हंसते हुए कहा कि थप्पड़ से नहीं लगता साहब, प्याज से डर लगात है !! ‏@sohanjain 1h
विज्ञापन
विज्ञापन


कल एक रिश्तेदार के घर दो किलो प्याज लेकर गया। उन्होंने नम आंखों और खुले दिल से मेरा स्वागत किया और मुझे गले लगाया। @psswain 1h

पढ़ें: प्याज से भी सस्ता बिक रहा सेब

प्याज को भी रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर ध्यान रखें। यह महंगा है और आंखों में आंसू ला देगा (खुशी के)। ‏@TheThakkar 2h

शिखर धवन को अपने हैरतंगेज 248 रनों के लिए पांच किलो प्याज दिया गया है, अभिव्यक्ति के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। ‏@chander04 1m

भाजपा एक सड़े हुए प्याज की तरह है इसे जितना छीलोगे उतनी बदबू मारेगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर इसे राज्यसभा, दिल्ली और जम्मू और कश्मीर से बाहर फेंक दो। @gsurya 1h

गब्बर: कितना इनाम रखा है सरकार ने मुझ पर, कालिया: दो किलो प्याज। ‏@HAPPY_ABHISHEK_ 1m

लड़की: आज तो मजा आ गया पांच रुपए में तीन प्याज मिल गए। लड़का: कैसे? लड़की: एक प्याज खरीदी, एक उठाकर भागी और एक उसने फेंक कर मारा। @PisceanBot 2m

प्याज तीन दिनों में 100 रुपए तक पहुंच गया। ब्लॉकबस्टर! ‏@gauravgheware 10m

एक टुकड़े प्याज की कीमत तुम क्या जानो मंत्री बाबू... हर गरीब का ख्वाब होता है एक टुकड़ा प्याज। अमीरों की रसोई का ताज होता है एक टुकड़ा प्याज। @arppaul 11m

वह: आज मेरे पास गाड़ी है बंगला है और अब तो मां भी है... तेरे पास क्या है? मैं: मेरे पास एक किलो प्याज है।
‏@amansingh_29 18m

राजबब्बर: एक थाली खाना सिर्फ 12 रुपए में 5 ग्राम प्याज के साथ @ बब्बर दा ढाबा...! @_Anand_i 46m

जिंदगी न मिलेगी दोबारा प्याज खरीदते रहो सौ बारह !‏ @sgangopadhyay 1h


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed