{"_id":"4f6821c2-615b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"public-is-tired-of-corruption-said-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार से बेहाल है जनता: सोनिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भ्रष्टाचार से बेहाल है जनता: सोनिया
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 18 Jan 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के तहत कांग्रेस का दो दिवसीय चिंतन शिविर जयपुर में शुरू हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर की शुरूआत करते हुए कहा कि जनता सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार के स्तर से वाकई बेहाल है, लेकिन हम कांग्रेस से मध्यम वर्ग का मोहभंग नहीं होने दे सकते। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कई अवसर गवांए हैं और इसका प्रमुख कारण यह है कि हम एक अनुशासित टीम के रूप में प्रदर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
सोनिया ने कहा कि नया भारत नई उम्मीदों, नयी आकांक्षाओं और नयी ऊर्जा से भरा हुआ है और इसलिए वह अपने नेतृत्व से अधिक अपेक्षा रखता है। ऐसे में पार्टी को इन सच्चाईयों को सामने रखना होगा और जन आकांक्षाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की दिशा में भी सोचना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी सबसे लोकप्रिय पार्टी है, लेकिन हमारे वोट बैंक में सेंध लगी है।
विज्ञापन
सोनिया ने महिलाओं की सुरक्षा को एक बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार हमारे लिए बड़े ही शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली गैंगरेप की घटना ने देश को हिला कर रख दिया है। यौन शोषण की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
सोनिया ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की चिंता के साथ हमारा फोकस आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय पर रहा है। मनरेगा से लोगों को काफी फायदा हुआ है। देश का बड़ा हिस्सा पिछड़ेपन का शिकार है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने राज्यों को राहत दी है, लेकिन अभी भी राज्यों के सामने गंभीर चुनौतियां हैं, जिन्हें दूर करना होगा।
कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि आम आदमी की जीत में ही पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 9 साल में बहुत विकास किया है। सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से फिजुलखर्ची से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हम शादी-विवाह में फिजुलखर्ची करेंगे तो यह सवाल आएगा कि धन कहां से आया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सवालों से बचने के लिए आपको फिजुलखर्ची से बचना चाहिए।