{"_id":"3f87bfbc-5f38-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"protest-fdi-left-support-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई: निर्णायक लड़ाई में एनडीए के साथ है लेफ्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एफडीआई: निर्णायक लड़ाई में एनडीए के साथ है लेफ्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वामपंथी नेता एबी बर्धन ने मंगलवार को कहा कि रिटेल में एफडीआई की अनुमति के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में लेफ्ट न सिर्फ व्यापारिक संगठनों, बल्कि एनडीए के भी साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ वामदल लगातार आंदोलन चला रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में 21 फरवरी को देशभर में आर्थिक गतिविधियों को ठप किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की। व्यापारियों ने लेफ्ट के 21 फरवरी के आंदोलन का समर्थन करते हुए 7 मार्च को एफडीआई के खिलाफ महारैली निकालने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके पूर्व कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रिटेल व्यापार में एफडीआई के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का बिगुल बजाकर विभिन्न दलों को एक मंच पर इकठ्ठा किया। एनडीए के संयोजक शरद यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ बर्धन ने मंच साझा किया।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर देश को गुमराह कर रही है। वास्तविक बात छिपाई जा रही है। एफडीआई के लिए विदेशी कंपनियों ने लॉबिंग करने के साथ ही इसके लिए 125 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सरकार को इसका ब्योरा देना चाहिए।
शरद यादव ने कहा कि बड़े कॉरपोरेट घराने और विदेशी कंपनियों के दबाव में सरकार करोड़ों लोगों के पेट पर लात मारने में लगी है, लेकिन देश ने भी तय कर लिया है कि अब इस सरकार को लात मारने का सही वक्त आ गया है। झूठे और बेबुनियाद तर्कों के सहारे अपनी जिद पूरी करने की कोशिश जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से देश हित से जुड़े इस अहम मुद्दे पर आपसी विरोध भुलाकर एफडीआई का पुरजोर विरोध करने की आह्वान किया।