फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protest against legislator for controversial statement

विधायक का महिलाओं पर विवादित बयान, हंगामा

Wed, 02 Sep 2015 08:09 AM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
protest against legislator for controversial statement

महुआडीह प्रकरण में कुछ दिन पहले महिलाओं को लेकर विवादित देने के बाद विरोध का सामना कर रहे पथरदेवा विधायक शाकिर अली ने अपने बयान को लेकर मंगलवार को सफाई दी है। विधायक के हवाले से जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने कहा कि मीडियावालों ने बयान को गलत तरीके से पेश किया है।

विज्ञापन


देश की महिलाओं को देवी की संज्ञा दी गई है। इस्लाम में भी मां के कदमों में जन्नत होने की बात कहीं गई है। महिलाओं का अपमान कैसे कर सकता हूं। लेकिन अगर मां कहीं गलत कार्य करती है तो बेटों को तकलीफ जरूर होती है। उन्होंने कहा कि एक गांव विशेष के शराबी युवकों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


हादसे में विनय दुबे की मौत, घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की स्कार्पियों को छोड़ने और विधायक शाकिल अली के विवादित बयान को लेकर तीसरे दिन भी विरोध प्रर्दशन होता रहा। बैतालपुर में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने विधायक का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कई जगह दबिश

protest against legislator for controversial statement

वहीं तरकुलवा में कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबारी करते हुए क्षेत्र के दो लोगों बेगुनाहों को फंसाए जाने की बात कहीं। तरकुलवा कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक शाकिर अली का पुतला फूंका।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। पशुराम सेना के बजरंगी दास ने भी घटना का विरोध किया।

ऐपवा की  प्रदेश सचिव गीता पांडेय ने महुआडीह चौकी फूंकने के मामले में कहा कि सपा सरकार में कानून लोगों के पैरों तले होते है। जिससे इस तरह की घटना होती हैं। वहीं अधिवक्ता बृजबांके तिवारी ने भी पुलिस के अमानवीय चेहरे को सामने आने की बात कहीं है।

उधर महुआडीह पुलिस चौकी फूंकने के मामले में पुलिस ने फिर से शिकंजा कसना श्ुरु कर दिया है। सोमवार की रात इलाके के कई गांव में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी।

कई लोगों से पूछताछ की गई। चार लोगों को चौकी फूंकने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। घटना के पांचवें दिन भी इलाके में तनाव बना रहा। पुलिस की सख्ती से असंतोष दूसरे इलाकों में बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed