फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protest after the murder of Disk Jockey

डीजे संचालक की हत्या के बाद जबरदस्त हंगामा

Sat, 08 Aug 2015 03:22 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 03:22 AM IST
विज्ञापन
protest after the murder of Disk Jockey

डीजे संचालक अनुराग श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बागपत रोड पर मलियाना में सड़क पर शव रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। हंगामा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों से कहा कि हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाए। मलियाना स्थित पुष्प विहार निवासी अनुराग डीजे संचालक था।

बृहस्पतिवार को आमिर नामक बदमाश ग्राहक बनकर दिन में अनुराग के पास आया था और डीजे सरधना क्षेत्र के गांव पोहल्ली ले जाने के लिए बुक किया था।

छोटा हाथी लूट लिया

protest after the murder of Disk Jockey

रात करीब नौ बजे अनुराग अपने बेटे तथा अन्य लोगों के साथ छोटा हाथी में डीजे लादकर पोहल्ली गांव जा रहा था। सरधना रोड पर जंगेठी गांव के बाहर आम के बाग के पास आमिर ने छोटा हाथी रुकवा लिया था।

जिसके बाद बाग से निकले अपने साथियों के साथ मिलकर डीजे लदा छोटा हाथी लूट लिया था । विरोध करने पर अनुराग को पीटकर और कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में छोटा हाथी बाईपास पर सुभारती के पास खाली खड़ा मिला था।

उधर, देर रात प्रशासनिक अनुमति के बाद अनुराग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे परिजन और आसपास के लोग अनुराग का शव लेकर मलियाना पहुंचे और शव सड़क पर रखकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

protest after the murder of Disk Jockey

जाम लगने की सूचना पर टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। जिस पर परिजन हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा आर्थिक  सहायता की मांग पर अड़ गए। कैंट से भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल भी लोगों के बीच पहुंचे।

उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए पुलिस अधिकारियों से वारदात का शीघ्र खुलासा कराने की मांग की। सूचना पर एसपी सिटी ओपी सिंह, एसीएम तथा सीओ ब्रह्मपुरी भी मौके  पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटा बाद किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया गया। इसके बाद ही शव सड़क से हटाया जा सका।

विज्ञापन

चार युवकों से पूछताछ जारी

protest after the murder of Disk Jockey

डीजे संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बटजेवरा गांव के दीपक नामक तीन युवकों को पकड़ा। इसके अलावा शेखपुरा से शंकर नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शंकर भी डीजे संचालन का काम करता है। सीओ दौराला अरविंद कुमार का कहना है कि लूट के साथ ही रंजिशन हत्या के बिंदु पर भी जांच चल रही है।

शरीर पर मिले चोट के 35 निशान

अनुराग के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 35 जगह चोटें लगी मिलीं। उसके सिर में नुकीले हथियार से भी प्रहार किया गया। जबकि शरीर पर ईंट और लोहे की रॉड से प्रहार किए गए। साफ है कि अनुराग ने बदमाशों से मुकाबला भी किया, मगर हथियारबंद बदमाशों के आगे अनुराग की हिम्मत टूट गई थी।

कहां सो रही थी पुलिस

protest after the murder of Disk Jockey

वारदात के कुछ देर बाद ही बदमाश छोटा हाथी को बाईपास पर सुभारती के पास लेकर पहुंचे। वहां डीजे को छोटा हाथी से उतारा और दूसरे वाहन में लादकर ले गए।

छोटा हाथी को वहीं छोड़ दिया गया। ताज्जुब है कि हाईवे पर सुभारती कॉलेज के पास पुलिस चौकी है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कई जगह चेकपोस्ट बनी हैं। इसके बावजूद पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed