फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protesr of rss in jaipur

मंदिर तोड़ने के विरोध में सड़क पर उतरा संघ

Fri, 10 Jul 2015 03:41 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 03:41 AM IST
विज्ञापन
protesr of rss in jaipur

मेट्रो और यातायात सुगम करने के नाम पर प्रशासन द्वारा तोड़े गए 65 मंदिरों के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सहित हिंदूवादी संगठनों ने बृहस्पतिवार को जयपुर में चक्का जाम किया। आंदोलन की वजह से जयपुर दो घंटे के लिए थमा रहा।

विज्ञापन


राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ सुबह 9 से 11 बजे तक के चक्का जाम से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। चक्का जाम के बाद मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने सरकार को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


समिति के मुताबिक सात दिन में यदि करीब 250 साल पुराने रोजगारेश्वर मंदिर को उसकी पुरानी जगह पर स्थापित करने का निर्णय नहीं लिया गया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जन से मांगी माफी

protesr of rss in jaipur

समिति के कार्यकर्ता सुबह नौ बजे से पहले जयपुर के करीब 75 चौराहों पर एकत्रित हुए और चक्का जाम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हिंदूवादी संगठनों का पूरा साथ दिया।

कार्यकर्ताओं ने हटाए गए रोजगारेश्वर मंदिर पर पुष्प अर्पित किए, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला जलाया।

समिति के संयोजक बद्री नारायण चौधरी ने आम जन से परेशानियों को लेकर क्षमा मांगी और कहा कि समिति ने राजधानी में चक्का जाम करके सरकार तक अपनी बात पहुंचा दी है।

विहिप ने की राजे की आलोचना

protesr of rss in jaipur

जयपुर में मंदिरों को ढहाए जाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आलोचना की है। विहिप ने कहा कि हिंदू पूजा स्थलों को निशाना बनाकर वसुंधरा छद्म धर्म निरपेक्षता का दिखावा कर रही हैं।

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि मंदिरों को गिराने के विरोध में सड़क पर उतरने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं था। विहिप ने यह भी कहा कि उसने राम मंदिर के अपने प्रमुख मुद्दे से अब भी किनारा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed