फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prohibitions on reporting against former judge

पूर्व जज के खिलाफ रिपोर्टिंग पर रोक

Thu, 16 Jan 2014 07:36 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 16 Jan 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
prohibitions on reporting against former judge

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मीडिया में प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


स्वतंत्र कुमार ने एक राष्ट्रीय समाचारपत्र, दो चैनलों और आरोप लगाने वाली लॉ इंटर्न के ख़िलाफ़ मानहानि का मामला दायर किया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनमोहन सिंह ने अपने फ़ैसले में कहा है कि मीडिया स्वतंत्र कुमार से संबंधित कथित अपमानजनक ख़बरों और उनकी तस्वीरों को 24 घंटे के अंदर हटाए।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने अपने अंतरिम फ़ैसले में कहा कि मीडिया इस मामले की रिपोर्ट करते समय भविष्य में स्वतंत्र कुमार की तस्वीर का प्रयोग न करे। स्वंतत्र कुमार पर एक लॉ इंटर्न ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। घटना के वक़्त कुमार सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र कुमार इस समय नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

मीडिया संस्थानों को केवल न्यायालय के आदेशों की रिपोर्टिंग तक सीमित रहने का निर्देश दिया गया। उच्च न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह रोक 24 फ़रवरी तक के लिए है। 24 फ़रवरी को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है।


दूसरा मामला
जब लॉ इंटर्न ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया तो मीडिया ने आरोपों को प्रकाशित कर दिया था।

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की सुनवाई करने की बात कही थी। सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश पर यौन शोषण के आरोप का यह दूसरा मामला है।

इससे पहले लॉ इंटर्न के यौन शोषण के आरोप में घिरे जस्टिस अशोक कुमार गांगुली ने पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उन पर इस्तीफ़ा देने के लिए भारी दबाव था।

हालांकि जस्टिस गांगुली अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed