फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   professor suspended for harrasment of girl student

आईआईटी के प्रोफेसर ने की शर्मनाक हरकत, सस्पेंड

Sat, 31 Aug 2013 12:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 31 Aug 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
professor suspended for harrasment of girl student

आईआईटी गुवाहाटी के एक प्रोफेसर को एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


संस्थान की एक पीएचडी छात्रा ने अपने गाइड रहे प्रोफेसर लिंगराज साहू पर उसे फोन से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। संस्थान ने भी इस आरोप का सही पाया है।

आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ बुधवार से कैंपस में स्टुडेंट्स विरोध प्रदर्शन भी कर रहे थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को लिंगराज को निलंबित कर दिया गया। लिंगराज वह बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर थे।
विज्ञापन


संस्थान के प्रवक्ता ने शुक्रवार को जानकारी दी की आईआईटी की महिला कार्य समिति की अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग के बाद आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने अपने पिता के साथ जुलाई माह के अंत में आईआई गुवाहाटी के निदेशक गौतम बरूआ के पास प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह मामला महिला कार्य समिति को सौंप दिया गया था।

स्टुडेंट्स ने लिंगराज के खिलाफ अमिनगांव में भी दो अगस्त को एफआईआर कराई थी और पुलिस ने लिंगराज को गिरफ्तार भी किया था। वह अभी जमानत पर हैं। पुलिस का कहना है कि अगले दो दिनों में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर होगी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा एक शोधार्थी हैं और शिकायत दर्ज कराने के समय वह लिंगराज के निर्देशन में पीएचडी कर रही थीं। बाद में छात्रा का शोध गाइड बदल दिया गया। लिंगराज ने छात्रा के मोबाइल पर मैसेज के जरिए प्रेम का प्रस्ताव भेजा था।


पुलिस के मुताबिक लिंगराज ने शुरुआत में पुलिस को बताया है कि जिस सिमकार्ड से अश्लील मैसेज भेजे गए थे वह खो गया है। हालांकि जब अश्लील मैसेज भेजे गए तब यह सिमकार्ड लिंगराज के ही पास था।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed