फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   professional boxer knocked down a gang of russian thugs after they harassed his wife

बॉक्सर की बीवी को छेड़ना पड़ा भारी, देखें कैसे हुई पिटाई

Sat, 22 Nov 2014 07:45 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
professional boxer knocked down a gang of russian thugs after they harassed his wife

बॉक्सर की बीवी से छेड़छाड़ करना बदमाशों पर भारी पड़ गया। बॉक्सर ने उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि वे अब शायद ही किसी महिला को छेड़ने की कोशिश करें। मामला रूस का है।

विज्ञापन


स्टाकोर्सुन्स्काया शहर में चंद बदमाशों ने अपनी धौंस दिखाने के इरादे से एक बार में हंगामा करना शुरु कर दिया। उन्होंने एक महिला से छेड़खानी करने की कोशिश की। उन्हें शायद पता नहीं था कि महिला का पति प्रोफेशनल बॉक्सर है। बदमाश महिला को अपने साथ बैठाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर महिला का पति निकोलाई व्लासेन्कों वहां पहुंचा। जब बदमाश महिला को छेड़ रहे थे, वह बाथरूम में था। उसने बदमाशों से कहा कि वे उसकी पत्नी को छोड़ दें। लेकिन अपने ग्रुप के दम पर धौंस दिखा रहे बदमाश माने नहीं। उन्होंने व्लासेंको से कहा कि वे उससे बार के बाहर बात करेंगे। बदमाशों की संख्या 10 थी, व्लासेंको अकेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देखें व्लासेंको ने कैसे की पिटाई

professional boxer knocked down a gang of russian thugs after they harassed his wife

निकोलाई व्लासेंको प्रोफेशनल बॉक्सर और मार्शल आर्ट एक्सपर्ट है। उसने उन्हें बाहर बुलाया। बदमाशों को लगा कि बार के बाहर वे व्लासेंको को आसानी से पीट देंगे।

हालांकि वे ऐसा नहीं कर पाए। बार की सीसीटीवी फुटेज में दिखा की व्लासेंको ने तीन बदमाशों को एक के बाद एक बस एक-एक पंच दिया और वे जमीन सूंघने लगे। अपने साथियों को जमीन पर पड़ा देख, दूसरे बदमाशों ने उनकी मदद करने के बजाय भागना मुनासिब समझा। बदमाश शहर के ही एक गैंग के सदस्य थे।

मौके से भागने के बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट में लिखाई की व्लासेंको ने उन पर हमला किया। हालांकि कोर्ट ने सीसीटीवी की जांच करने के बाद व्लासेंको को बरी कर दिया। उन्होंने माना कि व्लासेंको ने आत्मरक्षा के लिए बदमाशों की पिटाई की थी।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed