फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priyanka will give challenge to modi in banaras

मोदी को अब बनारस जाकर सीधी चुनौती देंगी प्रियंका!

Sat, 26 Apr 2014 01:44 AM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
priyanka will give challenge to modi in banaras

प्रियंका गांधी भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बनारस जाकर सीधी चुनौती दे सकती हैं। प्रियंका के बनारस जाने के संकेत पार्टी की ओर से मिल रहे हैं।

विज्ञापन


प्रियंका मई के पहले हफ्ते में काशी विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर के दर्शन के बहाने मोदी को सीधे ललकारने के मूड में हैं। इसके संकेत प्रियंका ने चुनाव प्रचार में जुटे पार्टी मैनेजरों को दे दिए हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी उनके दौरे की तारीख तय नहीं हो पाई है। मगर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका 8 या 9 मई को बनारस जा सकती हैं।

मंदिर दर्शन के बहाने बनारस जाएंगी प्रियंका

priyanka will give challenge to modi in banaras

प्रियंका भाजपा के पीएम उम्मीदवार मोदी के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गई हैं। वह लगातार मोदी पर हमला बोल रही हैं। प्रियंका ने प्रचार से जुड़े नेताओं को साफ कहा है कि उनकी बनारस जाने की इच्छा है।

हालांकि उन्होंने सीधे चुनाव प्रचार में जाने की बजाय मंदिर दर्शन के बहाने बनारस जाने की रणनीति बनाई है। प्रियंका अगर बनारस में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में चुनाव प्रचार करती हैं तो इससे संदेश गलत जा सकता है क्योंकि मोदी के खिलाफ राय को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

अरविंद केजरीवाल के मैदान में होने के चलते राय को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में अगर राय हारते हैं तो ये संदेश जा सकता है कि प्रियंका के चुनावी दौरे के बावजूद वह हार गए।

बनारस में सीधे प्रचार नहीं करेंगी प्रियंका

priyanka will give challenge to modi in banaras

अगर प्रियंका सीधे कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं तो उनकी जनसभा या फिर रोड शो की तुलना मोदी के नामांकन कार्यक्रम में जुटी भीड़ से हो सकती है। इसलिए मंदिर के दर्शन के बहाने सियासी वार करने की रणनीति बनाई गई है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रियंका का मंदिर जाना तय है। बनारस में 12 मई को मतदान है। उससे पहले प्रियंका अगर जाती है तो कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनने की पाटी के मैनेजरों को उम्मीद है।

अजय राय भी प्रियंका से उनके क्षेत्र में दौरा करने की अपील कर चुके हैं। राय का कहना है कि जब बनारस से उनकी उम्मीदवारी का ऐलान हुआ था तो खुद प्रियंका ने उन्हें फोन कर उनका उत्साह बढ़ाया था।

विज्ञापन

प्रियंका का अमेठी के लिए खास प्लान

priyanka will give challenge to modi in banaras

रायबरेली के बाद प्रियंका गांधी अब अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में जान फूंकने की तैयारी में जुट गई हैं। राहुल की जीत का फासला बढ़ाने के लिए प्रियंका ने खास योजना बनाई है।

प्रियंका अब जनसभाओं की संख्या घटाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर सीधे संवाद कायम करने की योजना बना रही हैं। प्रियंका का टारगेट दस दिन में करीब पचास हजार लोगों से मिलने का है। यानी हर दिन दस हजार लोगों से मिलने की योजना है।

प्रियंका अमेठी में लगातार चुनाव प्रचार नहीं करेंगी लेकिन वह रायबरेली से ज्यादा अमेठी में ध्यान दे रही हैं। दरअसल, संघ की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए प्रियंका ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने की रणनीति तैयार की है।

अमर उजाला ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि संघ की बढ़ती गतिविधियों से प्रियंका बेचैन हैं। सूत्रों ने बताया कि इसी वजह से प्रियंका अमेठी में ज्यादा समय दे रही हैं। प्रियंका 28 अप्रैल के बाद अमेठी में लगातार डेरा डालेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed