फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priyanka is only hope of congress against modi

प्रियंका का करिश्मा रोकेगा मोदी की लहर?

Fri, 25 Apr 2014 07:13 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
priyanka is only hope of congress against modi

बनारस में नरेंद्र मोदी के नामांकन में जुटी भीड़ को देख कांग्रेस का थिंक टैंक सकते में है। ऐसे में पार्टी नेताओं की उम्मीद प्रियंका वाड्रा पर टिक गई है।

विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिक मैनेजर दबी जुबान में मान रहे हैं कि मोदी को घेरने की उनकी मुहिम सफल नहीं हो पा रही है। बहरहाल, प्रियंका के मैदान में आने से पार्टी नेता खुश हैं।
विज्ञापन


पार्टी नेता उम्मीद कर रहे है कि आने वाले दिनों में उनके तीखे सियासी बाणों से पार्टी के खिलाफ चल रहे नकारात्मक माहौल को खत्म होने में मदद मिलेगी।

मोदी के रोड शो ने छीनी कांग्रेस की खुशी

priyanka is only hope of congress against modi

कांग्रेस वार रूम में बृहस्पतिवार को अखबारों की कटिंग की बनी फाइल में ज्यादातर अखबारों के पहले पेज पर पहली खबर प्रियंका की थी।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका के तीखे बाणों की भरपूर मीडिया कवरेज से पार्टी के नेता खुश थे। मगर दोपहर तक मोदी के रोड शो में भारी भीड़ जुटते देख उनकी खुशी काफूर होने लगी।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि लगातार दो दिन तक प्रियंका के मोर्चा संभालने से स्थिति सहज हो रही थी। मगर मोदी के रोड शो ने इस पर पानी फेर दिया है।

आने वाले दिनों में दिखेगा प्रियंका का असर!

priyanka is only hope of congress against modi

पार्टी के नेता अब उम्मीद कर रहे है कि आने वाले दिनों में प्रियंका के रायबेरली और अमेठी में प्रचार में जुटने से पार्टी का पक्ष कुछ मजबूत होगा।

राहुल के मुकाबले मोदी के खिलाफ प्रियंका के ज्यादा असरदार होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि प्रियंका बयान दें और उस पर किसी का ध्यान न जाए यह संभव नहीं है।

शर्मा कहते है कि प्रियंका ने सच्चाई जाहिर की है कि जो व्यक्ति महिलाओं की जासूसी करवाता है वह देश की महिलाओं की रक्षा क्या करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed