{"_id":"94edc864e08b8331596745ec4201e2f6","slug":"priti-zinta-fight-against-priya-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया दत्त के खिलाफ बीजेपी ने तय किया उम्मीदवार!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रिया दत्त के खिलाफ बीजेपी ने तय किया उम्मीदवार!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की दुनिया से कलाकारों का चुनावी मैदान में आना या चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इसी कतार में नया नाम जरूर शामिल हो गया है। और यह नाम है प्रीति जिंटा का।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रीति जिंटा बीजेपी की टिकट से कांग्रेस की प्रिया दत्त के खिलाफ मुम्बई की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त का चुनाव क्षेत्र नॉर्थ-सेंट्रल मुम्बई है।
विज्ञापन
कयासों के मुताबिक बीजेपी इस बात की बहुत इच्छुक है कि कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं प्रिया दत्त के खिलाफ किसी बॉलीवुड हस्ती को ही उतारा जाए।
इसके अलावा बीजेपी के महासचिव राजीव प्रताप रूडी भी यही चाहते हैं कि प्रिया दत्त के खिलाफ प्रीति जिंटा को चुनाव में खड़ा किया जाए। बता दें कि राजीव प्रताप रूडी प्रीति जिंटा के रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक जो बातें सामने आई हैं उसके अनुसार प्रीति जिंटा ने कथित तौर पर इस प्रस्ताव पर हामी नहीं भरी है लेकिन फिर भी बीजेपी इस कोशिश है कि प्रीति जिंटा को मना कर उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा जाए।
अगर प्रीति जिंटा इस सीट से चुनावी मैदान में उतरती हैं तो ये चुनाव बहुत दिलचस्प हो जाएगा क्योंकि इसी इलाके में ज्यादातार बॉलीवुड की हस्तियां रहती हैं।