फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prisoners done a wonderful job in 12th results

कैदियों ने किया कमाल, छह के छह फर्स्ट डिवीजन

Sat, 08 Jun 2013 11:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Jun 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
prisoners done a wonderful job in 12th results

राह से भटके छह छात्रों ने कामयाबी की नई इबारत लिख दी है। जेल की सख्त जिंदगी के बीच मेहनत कर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में बंदी अविनाश कुमार ने 77.4 फीसदी अंक हासिल किए।

विज्ञापन


जिला कारागार में बंद छह बंदियों ने यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा दी थी। जेल अधीक्षक चौधरी सेवाराम सिंह ने बताया कि मंसूरपुर के जोहरा गांव के अविनाश ने कड़ी मेहनत के बूते यह कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन


हरसौली गांव के शाहिद ने 76.4 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पाया। भोपा के कादीपुर गांव के शैलेंद्र ने 76.2 फीसदी, शामली जिले के कैल शिकारपुर गांव के मोनू ने 75 फीसदी, फुगाना थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के विक्रांत ने 73.6 फीसदी और शहर के जनकपुरी मोहल्ले के रिंकू रावत ने 69 फीसदी अंक हासिल कर कामयाबी का डंका बजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजे निकलते ही अन्य बंदियों ने कामयाबी मिलने पर खुशी जताई। जेलर मियाजी लाल, कारागार शिक्षक आरपी गौतम व एमएल यादव ने इन कैदियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed