फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prisoner from varanasi gets top for ignou, will get gold medal

कैदी ने किया इग्नू टॉप, गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा

Sat, 08 Aug 2015 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Aug 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
prisoner from varanasi gets top for ignou, will get gold medal

कहते हैं कुछ लोग सपने देखते हैं और कुछ लोग सपनों को हकीकत में ही बदल डालते हैं। और जब सपने हकीकत बनते हैं तो कई लोगों के लिए प्रेरणादायक भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है वाराणसी जेल के एक कैदी ने।

विज्ञापन


इस कैदी की उम्र 23 साल है। नाम है अजीत कुमार सरोज। तकरीबन ढाई साल पहले जमीन विवाद को लेकर गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोषी करार दिया गया था। दस साल की सजा काट रहे अजीत ने वो कारनामा कर दिखाया है जो वाराणसी के 20 जिलों के 6000 छात्र नहीं कर पाए।
विज्ञापन


इस कैदी ने इग्नू के डिप्लोमा इन टूरिज्म में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप किया है। अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अजीत को गोल्ड मेडल से नवाज रहा है। कैदी अजीत ने वाराणसी के सेंट्रल जेल से ही पढ़ाई की और ये उपलब्धि अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के दोषी को गोल्ड मेडल

prisoner from varanasi gets top for ignou, will get gold medal
जेल के अधिकारियों की मानें तो अजीत के नाम ये उपलब्धि जुड़ने से इसका फायदा अन्य कैदियों को भी मिलेगा। अजीत से प्रेरणा लेकर और कैदी भी पढ़ाई करने का मन बनाएंगे। इससे जेल का माहौल भी अच्छा होगा। अधिकारियों की मानें तो इससे पहले बरेली जेल के कई कैदियों ने इग्‍नू से बहुत से कोर्स किए हैं और अच्‍छे अंक हासिल किए हैं। लेकिन ये पहली बार है जब यूपी से कोई नेशनल टॉपर बना है।

इग्‍नू की बनारस ब्रांस के अधिकारियों की मानें तो इस कैदी ने वाराणसी के लिए गोल्ड मेडल हासिल करके इतिहास रचा है। क्योंकि अजीत वाराणसी से गोल्ड मेडल पाने वाला इकलौता छात्र है। अजीत को बीएचयू के दीक्षांत समारोह के दौरान गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा अजीत मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन, एनजीओ मैनेजमेंट और खाद्य और पोषण जैसे डिप्‍लोमा कोर्स कर चुका है। सभी में 65 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed