फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prime minister write a blog on governments completing 1 month

विपक्ष के आरोपों पर PM मोदी का जवाब

Thu, 26 Jun 2014 11:43 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
Prime minister write a blog on governments completing 1 month

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने एक महीना पूरा होने पर ब्लॉग लिखा है। ब्लॉग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने उनके उपर लग रहे आरोपों पर जवाब दिया है। मोदी ने मीडिया में सरकार को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया।

विज्ञापन


मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा जो आरोप हम पर लग रहे हैं हमें उनकी चिंता नहीं है और हम हर पल लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

हनीमून पीर‌ियड का सुख नहीं ‌म‌िला

Prime minister write a blog on governments completing 1 month

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‌ि प‌िछले 67 सालों की तुलना एक महीने से नहीं की जा सकती है। मोदी ने आगे ल‌िखा क‌ि हमारे मंत्री और अध‌िकारी जनता के कल्याण के ल‌िए लगे हुए हैं।

प‌िछली सरकारों को 100 द‌िनों का हनीमून पीर‌ियड का सुख म‌िला था, हमें वो भी नहीं म‌िला। 100 द‌िन छोड़‌िए हमारी सरकार पर 100 घंटों में आरोप लगाने शुरू कर द‌िए गए। लेक‌िन जब कोई देश के ल‌िए कोई काम करने की सोचता है तो वह ऐसे आरोपों की परवाह नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता का बढ़ रहा है आत्मव‌िश्वास

Prime minister write a blog on governments completing 1 month

नरेंद्र मोदी ने ल‌िखा क‌ि आरोप जो भी लगे हमें लोगों का जबरदस्त समर्थन म‌िल रहा है। जनता के समर्थन से हमारा आत्म‌‌व‌िश्वास बढ़ रहा है।

मोदी ने आगे ल‌िखा क‌ि हमारी सरकार ने जो भी फैसले ल‌िए वो जनता के ह‌ित के ल‌िए गए हैं। मोदी ने आगे ल‌िखा क‌ि बीते कुछ द‌िनों से मैं लगातार अलग अलग मंत्रियों और अध‌िकार‌ियों से कई व‌िषयों पर मुलाकात कर रहा हूं और हम हालातों को बेहतर बनाने के ल‌िए अथक प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed