फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister spoke to sushma on pakistan

प्रधानमंत्री ने पाक से तनाव पर सुषमा से की बात

Mon, 14 Jan 2013 11:51 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Jan 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
prime minister spoke to sushma on pakistan

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने सोमवार को विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन सुषमा स्वराज व राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली से मुलाकात कर इस मामले पर विस्तृत जानकारी देंगे।

विज्ञापन


मेनन मंगलवार सुबह सुषमा के आवास पर दोनों नेताओं से मिलेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता को मामले की जानकारी दी और उनसे मामले पर संयम रखने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री की इस पहल को मामले के राजनीतिकरण रोकने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा इस मामले को राजनीतिक तूल देने लगी है और अब खुद प्रधानमंत्री भी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा सीमा पर शहीद जवान का सिर काटे जाने की घटना पर लगातार आक्रामक रुख अपना रही है। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी समेत अन्य नेताओं के  साथ सुषमा शहीद हेमराज के परिजनों से मिलने उनके मथुरा स्थित पैत्रिक आवास गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुषमा ने एक भारतीय सैनिक के बदले दस पाकिस्तान सैनिक के सिर काटने की बात कही। भाजपा के आक्रामक तेवरों से सरकार लगातार बचाव की मुद्रा में आती रही है। इधर, सेनाध्यक्ष ने भी सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए। इसलिए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष को विश्वास में लेने के लिए ही मेनन को सुषमा व जेटली से मिलकर सरकार के पक्ष की जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed