{"_id":"33e6374c87437327f0343231c2dcfe9e","slug":"prime-minister-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन बोले, राहुल पीएम पद के योग्य उम्मीदवार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनमोहन बोले, राहुल पीएम पद के योग्य उम्मीदवार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री उम्मीदवारी पर भले ही घमासान मचा हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
रूस से विशेष विमान से भारत लौटते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे आदर्श उम्मीदवार है। वे उनकी अगुआई में पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जी-20 सम्मेलन में शामिल होने रूस गए थे।
उन्होंने कहा 'मैं हमेशा से मानता हूं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए आदर्श विकल्प हैं। कांग्रेस को उनके नेतृत्व में काम करने में खुशी होगी।'
प्रधानमंत्री ने ये बात 2014 लोकसभा चुनाव के बाद खुद के तीसरे कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही। तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने एक बार फिर दोहराया की राजनीति में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद देश में स्थायी सरकार देने के लिए कांग्रेस समान विचारधारा और समान एजेंडे की पार्टियों के साथ समझौता करने में गुरेज नहीं करेगी।