फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi's statement on religious edification of Obama

ओबामा की धार्मिक नसीहत पर क्या बोले मोदी?

Thu, 29 Jan 2015 02:06 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's statement on religious edification of Obama

भारत की धार्मिक विविधता को कायम रखने की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नसीहत के अगले दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि विविधता में एकता भारत की ताकत है।

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन और घर वापसी जैसे विवादित मुद्दे पर अब तक चुप्पी साधे मोदी ने ओबामा के सुर में सुर मिलाया है। प्रधानमंत्री का यह बयान धर्मांतरण को लेकर पिछले कुछ अर्से से जारी विवाद को देखते हुए अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए ओबामा ने मंगलवार को भारत से लौटने से पहले सिरीफोर्ट सभागार में दिए अपने आखिरी भाषण में कहा था कि भारत जब तक अपनी धार्मिक विविधता को बनाए रखेगा, तब तक वह तरक्की करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेताया था कि भारत को धर्म के आधार पर नहीं बंटना चाहिए। साथ ही ओबामा ने धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी संविधान के अनुच्छेद 25 को भी मजबूत करने की सलाह दी थी। ओबामा के इस बयान के बाद विपक्षी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर मोदी सरकार पर खासा कटाक्ष किया था।

एनसीसी ने सिखाया अनुशासन और देशभक्ति

Narendra Modi's statement on religious edification of Obama

प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने आए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेटों को संबोधित हुए विपक्ष के कटाक्ष का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी लघु भारत है और वह विविधता में एकता को दर्शाती है।

विविधता की यही एकता भारत की ताकत है। प्रधानमंत्री ने कैडेटों से योग के मामले में विश्व रिकार्ड कायम करने का भी आह्वान किया। उन्होंने 21 जून को देश भर के एनसीसी कैडेटों को एक साथ योग करने की सलाह दी, ताकि विश्व रिकार्ड के साथ दुनिया भर में भारतीयता का संदेश जाए।

एनसीसी ने सिखाया अनुशासन और देशभक्ति: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि वह भी स्कूल के दिनों में एनसीसी के कैडेट रह चुके हैं। एनसीसी ने उन्हें अनुशासन और देशभक्ति सिखाया है। मोदी ने कहा कि इस रैली ने उन्हें बचपन की वे यादें ताजा हो गई हैं, जब वह एनसीसी के साथ थे।

उन्होंने अफसोस जताया कि बतौर एनसीसी कैडेट उनका चयन राजपथ की परेड में शरीक होने के लिए कभी नहीं हुआ। इस मौके पर मोदी ने कहा कि वह एक लघु भारत के सामने खड़े हैं। हमारे देश में बहुत विविधताएं हैं और विविधता में एकता हमारे देश की खूबसूरती और ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed