फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prime Minister Narendra Modi breaks silence on Dadri in Nawada

दादरी मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या बोले

Thu, 08 Oct 2015 06:10 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi breaks silence on Dadri in Nawada

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देशभर के हिंदू और मुसलमान गरीबी के खिलाफ लड़ें। एकता ही उन्हें आगे ले जाएगी।

विज्ञापन


गुरुवार को बिहार के नवादा में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने कहा, 'देशवासी छोटे-मोटे स्वार्थों के लिए बयानबाजी करने वाले नेताओं की बातों पर ध्यान न दें। खुद नरेंद्र मोदी भी ऐसी बाते कहें तो ना सुनें। उन्हें सुनना है तो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कल के बयान पर ध्यान दें।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हमें रास्ता दिखाया और उसी रास्ते पर चलना होगा। मोदी ने कहा कि देश एकता, सद्भाव और शांति के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। दादरी में हुई इखलाक की हत्या के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी से बयान की मांग की जा रही थी। नवादा में दिए गए उनके भाषण को दादरी मामले पर ही टिप्पणी माना जा रहा है।
विज्ञापन

पढ़िए प्रणब दा ने क्या कहा ‌था

Prime Minister Narendra Modi breaks silence on Dadri in Nawada

उल्लेखनीय है कि प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा था‌ कि देश में विविधता, बहुलता और सहिष्णुता जैसे भारतीय सभ्यता के मूल्यों को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के बुनियादी मूल्यों को यूं ही गंवाने नहीं देंगे। कई सभ्यताएं मिट गई, लेकिन हमलों और विदेशी शासन के बाद भी हमारी पहचान बरकरार रही है।

दादरी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के विरोध में साहित्यकार नयनतारा सहगल और अशोक वाजपेयी ने साहित्य अकादमी सम्‍मान लौटा दिया था। विपक्षी दल भी प्रधानमंत्री मोदी से मुद्दे पर बयान देने की मांग कर रहे थे।

प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ दिनों बाद ही सही लेकिन प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्‍पी तो तोड़ी। उन्होंने कड़े शब्दों में आलोचना तो नहीं की, लेकिन कुछ न कहने से कुछ कहना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed