{"_id":"855bf21e-0f66-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"prime-minister-misleading-country-says-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री : मोदी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देश को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री : मोदी
जामनगर/एजेंसी
Updated Sat, 06 Oct 2012 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी की विदेश यात्रा पर हुए खर्चों को लेकर सरकार पर हमला करने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब प्रधानमंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मोदी का कहना है कि इस मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय जानबूझ तथ्यों को छिपा रहा है और देश को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
मोदी ने एक आरटीआई के हवाले से कहा था कि सोनिया गांधी की निजी विदेश यात्राओं और उनके इलाज पर सरकार का 1880 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। जबकि पीएमओ ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के इलाज पर सरकार ने कुछ भी खर्च नहीं किया गया है। हालांकि अब मोदी ने दावा किया है, ‘प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं। विभिन्न भारतीय दूतावासों से आरटीआई के जरिए मिली जानकारी में यह साफ है कि सोनिया की विदेश यात्राओं पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं।’
विज्ञापन
यहां प्रचार अभियान के दौरान मोदी ने कहा कि हिसार के आरटीआई कार्यकर्ता रमेश शर्मा को भारतीय दूतावासों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उन्होंने कहा, ‘पीएम ने अपने बयान में कहा कि सोनिया की विदेश यात्रा पर सिर्फ 3 लाख रुपये खर्च किए गए। जबकि आरटीआई में खुलासा हुआ है कि सोनिया गांधी 2007 और 2011 में लंदन गईं, जिस पर 2.82 लाख और 35 लाख रुपये का खर्च हुआ। चीन के उनके दो दौरों पर 14 लाख और 12 लाख रुपये खर्च हुए।’ मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी भी सोनिया गांधी के इलाज पर हुए खर्चे का ब्योरा नहीं मांगा है।
विज्ञापन