{"_id":"d986e7e20ba356c004ef6c9d766d65dd","slug":"preeti-zinta-trapped-in-check-bounce-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामले में प्रीति जिंटा पर जुर्माना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चेक बाउंस मामले में प्रीति जिंटा पर जुर्माना
एजेंसी/मुंबई
Updated Sun, 22 Dec 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक बाउंस मामले में उपनगरीय अंधेरी की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर स्थगन की मांग के लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
जिंटा के खिलाफ स्क्रिप्टराइटर अब्बास टायरवाला ने 18.9 लाख रुपये का चेक बाउंस होने का मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा अभिनेत्री को बांबे हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
उन्होंने हाईकोर्ट में अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मामले में स्टे की मांग की थी। जस्टिस एमएल ताहिलयानी ने उनकी याचिका को अगले महीने सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
टायरवाला ने जिंटा की फिल्म इश्क इन पेरिस की स्क्रिप्ट लिखी थी। उन्होंने अभिनेत्री की ओर से मिले 18.9 लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर शिकायत दर्ज कराई थी।
इससे पहले भी मजिस्ट्रेट समन के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं होने पर अभिनेत्री पर 2 और 5 हजार का जुर्माना लगा चुका है। एक बार तो कोर्ट उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुका है।