{"_id":"7075947ec5d39c3fc1c65d76e2fdb3ec","slug":"praveen-togadia-again-said-about-conversion-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में भी कराई जाएगी घर वापसी: तोगड़िया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कश्मीर में भी कराई जाएगी घर वापसी: तोगड़िया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 18 Jan 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार के धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने तक ‘घर वापसी’ जारी रहेगी।
विज्ञापन
मंगलूरू के निकट पुत्तूर में ‘विराट हिंदू हृदय संगम’ में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर हिंदू शांत नहीं बैठेंगे। इसकी वजह से हिंदुओं की जनसंख्या कम होती चली जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाए या घर वापसी कार्यक्रम की इजाजत दे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दबाव में चार लाख से अधिक हिंदू परिवारों का धर्मांतरण कराया गया। उन्हें दोबारा से हिंदू धर्म में लाया जाएगा। विपक्षियों के विरोध के चलते एनडीए सरकार धर्मांतरण निषेध कानून लाने की इच्छा पहले ही जता चुकी है।
विज्ञापन
तोगड़िया ने कहा कि देश में एक समान नागरिक संहिता प्रस्तावित की जानी चाहिए और सरकार को एक दंपति के केवल दो बच्चों के कानून को धर्म की परवाह किए बिना सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ लड़ने के लिए हिंदुओं से आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता संघ नेता कलाडका प्रभाकर भट ने की। इस मौके पर गुरपुर वाजरादेही मठ के राजशेखरानंद स्वामीजी और ओडियूर श्री गुरुदेवानंद स्वामी समेत अन्य मौजूद रहे।