{"_id":"5d8f048194c98e5a3925ced6c3777511","slug":"prashant-bhushan-should-desclose-the-name-source-says-sc-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूत्र का नाम बताएं प्रशांत भूषण: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सूत्र का नाम बताएं प्रशांत भूषण: सुप्रीम कोर्ट
Updated Mon, 15 Sep 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक रंजीत सिन्हा ने कहा है कि उनके घर मिलने आए आगंतुकों की सूची वाले रजिस्टर में नब्बे फीसदी प्रविष्टियां गलत हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में इसी मामले से जुडी सुनवाई में सिन्हा ने डायरी की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए हैं। रंजीत सिन्हा पर आरोप है कि वह ऐसी कपंनियों से जुडे व्यक्तियों से मिले हैं जो 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले से संबंधित हैं।
विज्ञापन
सिन्हा के खिलाफ याचिका दायर करने वाले वकील प्रशांत भूषण से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें रंजीत सिन्हा से मिलने गए मेहमानों के नाम जिस सूत्र से पता चले उसका नाम वह कोर्ट के सामने उजागर करें।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने ये भी निर्देश दिए कि अपने बचाव में सीबीआई निदेशक ने जो दस्तावेज फाइल किए हैं, उन्हें एक सीलबंद लिफाफे में बंद करके कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को सौंपा जाए।
न्यायालय ने ये भी कहा कि भूषण का शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है। इस मामले में अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
इससे पहले आठ सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने रंजीत सिन्हा के घर पर रखे आगंतुकों की सूची को लेकर लगे आरोपों को 'गंभीर' बताया था।