फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pranab to be chief guest at mauritius national day

मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर प्रणब मुख्य अतिथि

Thu, 07 Mar 2013 10:56 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
pranab to be chief guest at mauritius national day

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने दूसरे विदेश दौरे पर मॉरीशस जाएंगे। वह 12 मार्च को वहां के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य, पर्यटन समेत कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सुधीर व्यास ने बताया कि भारत और मॉरीशस के बीच संबंध अद्वितीय, विशेष और असाधारण हैं और दोनों देश ऐतिहासिक और पैतृक संबंधों के चलते एक दूसरे के बहुत ही करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के दूसरे विदेशी दौरे के बारे में जानकारी देते हुए व्यास ने कहा कि भारत मॉरीशस के साथ अपने संबंधों को बहुत अहमियत देता है क्योंकि वहां की 70 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं और 38 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वहीं से आता है।


अपनी यात्रा के दौरान प्रणब मुखर्जी मॉरीशस के राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग, प्रधानमंत्री नवीन सी रामगुलाम, राष्ट्रीय असेंबली के स्पीकर, चीफ जस्टिस और विपक्ष के नेता से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मॉरीशस के साथ टैक्स संधि होने के सवाल पर व्यास ने कहा कि दोनों देशों का संयुक्त कार्यदल ने दोहरे कराधान से बचाव करार की समीक्षा की है और इस पर दिसंबर 2011 और अगस्त 2012 में बैठक भी हो चुकी है।

दोनों देश इस संधि के दुरुपयोग को रोकने के लिए इसके प्रावधानों में संशोधन में विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed