फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pramod mahajan's daughter poonam declares assets worth Rs 108 crore

पूनम महाजन की संपत्ति जानेंगे, तो होश उड़ जाएंगे!

Fri, 04 Apr 2014 11:47 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
pramod mahajan's daughter poonam declares assets worth Rs 108 crore

भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत दिग्गज नेता प्रमोद महाजन की बेटी और अखिल भारतीय सचिव पूनम महाजन की संपत्ति में पिछले पांच साल में इतना इजाफा हुआ है कि एक बार को यकीन करना मुश्किल है।

विज्ञापन


पूनम महाजन इस चुनाव में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मैदान में हैं और उनका मुकाबला होगा कांग्रेस की दिग्गज नेता और सुनील दत्त की पुत्री प्रिया दत्त से। इस सीट पर सभी की निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन


हाल में सोनिया गांधी की संपत्ति पर चर्चा हुई और भाजपा नेता हेमामालिनी, सपा नेता अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने भी नामांकन दाखिल कर अपनी संपत्ति का खुलासा किया। लेकिन पूनम महाजन की संपत्ति हैरान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले 23 करोड़, अब 108 करोड़

pramod mahajan's daughter poonam declares assets worth Rs 108 crore

भाजपा की तरफ से प्रिया दत्त को चुनौती दे रहीं पूनम महाजन ने कुल 108.7 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति का ऐलान किया है। इसके अलावा एसोसिएशन ऑफ ‌डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की तरफ से दी गई जानकारी ने दिलचस्प खुलासा किया है।

जब पूनम महाजन ने घाटकोपर (पश्चिम) से साल 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, तो उन्होंने कुल संपत्ति 23.23 करोड़ बताई थी। इसके अलावा 36 लाख रुपए का कर्ज होने की बात भी कही थी।

लेकिन अब इसमें काफी इजाफा आ चुका है। जिला चुनाव अधिकारी के पास दाखिल हलफनामे में महाजन ने इस बार जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक उनकी जायदाद सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

44 करोड़ से ज्यादा का कर्ज भी

pramod mahajan's daughter poonam declares assets worth Rs 108 crore

इसके अलावा पूनम महाजन ने अब उन पर 41.44 करोड़ रुपए का कर्ज होने की जानकारी भी दी है, जो पांच साल पहले केवल 36 लाख रुपए था। पूनम महाजन की मौजूदा संपत्ति में 46.52 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 61.55 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

अचल संपत्ति में पूनम महाजन का वर्ली के भीमा में 950 वर्ग फुट का मकान शामिल है, जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी गई है। इसकेअ लावा रहेजा लिजेंड, वर्ली स्थित 5766 वर्ग फुट के मकान में उनकी 50 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत 22.05 करोड़ रुपए है।

उनके पति के पास इस मकान में शेष 50 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत 22.05 करोड़ रुपए है। कुल ‌मिलाकर यह मकान 44.01 करोड़ रुपए का है।

30 लाख की ऑडी में चलती हैं पूनम

pramod mahajan's daughter poonam declares assets worth Rs 108 crore

पूनम महाजन के पति वजेंदला राव के पास 1.96 करोड़ की जमीन है। इसके अलावा वर्ली के विक्टोरिया में में 1728 वर्ग फुट का एक मकान है, जिसके दाम 11 करोड़ रुपए है।

चल संपत्ति में उनके पास लग्जरी कार ऑडी क्यू5 है, जो 29.52 लाख रुपए की है, जबकि उनके पति के पास 35.74 लाख रुपए की ऑडी ए6 है। नकदी 76,500 रुपए बताई गई है।

पूनम महाजन ने 2012-13 में 1.56 करोड़ रुपए का टैक्स जमा कराया था। उनके निवेश का बड़ा हिस्सा बॉन्ड, डिबेंचर, म्यू‌चुअल फंड, शेयर में है और यह करीब 37.02 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed