{"_id":"42b5305a-663d-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"pradeep-shukla-daughter-arrested-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप शुक्ला की बेटी एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रदीप शुक्ला की बेटी एयरपोर्ट से गिरफ्तार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले के प्रमुख आरोपियों में से एक प्रदीप शुक्ला की बेटी फर्जी वीजा पर अमेरिका जाने की कोशिश में पकड़ी गई। प्रदीप शुक्ला की बेटी पॉलोमी पावनी शुक्ला को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पावनी ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है।
विज्ञापन
21 वर्षीय पावनी 22 और 23 जनवरी की आधी रात को फर्जी वीजा के आधार पर न्यूयॉर्क जाने की कोशिश कर रही थी। न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 101 पकड़ने के लिए वह आईजीआई के टर्मिनल-3 पर पहुंची। सूत्रों की मानें तो वह आव्रजन अधिकारियों से अपने दस्तावेज की जांच करवा कर फ्लाइट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
मगर वहां पर जांच के दौरान उसके पासपोर्ट के पेज नंबर 35 पर जो वीजा लगा था, वह फर्जी पाया गया। पूछताछ में पता चला कि यह फर्जी वीजा 9 जनवरी 2012 को नई दिल्ली में जारी हुआ था। पावनी के पास से दो पासपोर्ट मिले हैं। इनमें से एक नया व दूसरा पुराना पासपोर्ट है। पूछताछ के बाद पावनी को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
पावनी ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अमेरिका में ही पढ़ता है। वह उसी के पास जा रही थी। हालांकि फर्जी वीजा के बारे में उसने कुछ नहीं बताया। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा व पासपोर्ट एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पावनी को द्वारका स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से बृहस्पतिवार को सशर्त जमानत दे दी गई।