{"_id":"38b8c338b99ffc16b640201a7ce7a31b","slug":"poverty-is-only-state-of-mind-says-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी केवल एक मानसिक अवस्था: राहुल गांधी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गरीबी केवल एक मानसिक अवस्था: राहुल गांधी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना आयोग के गरीबी के आंकड़ों और उस पर कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीबी को नए तरीके से परिभाषित किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि गरीबी केवल एक मानसिक अवस्था है। इसका पैसे और खाने जैसी चीजों की कमी से कोई लेना देना नहीं है।
इलाहाबाद के झूंसी में समाज विज्ञानी बद्री नारायण की ओर से गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में सोमवार को संस्कृति, जनतंत्र का प्रसार और अति उपेक्षित समूह पर आयोजित संगोष्ठी में राहुल ने गरीबी पर यह बयान दिया।
विज्ञापन
राहुल ने कहा, 'गरीबी एक मानसिक अवस्था है। इसका खाना, पैसे या भौतिक चीजों की कमी से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आप में आत्मविश्वास है तो आप गरीबी से उबर सकते हैं।'
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा की सरकार गरीबी दूर करने के लिए लोगों में आत्मविश्वास जगाती है। इस संदर्भ में उन्होंने अमेठी की एक महिला का उदाहरण दिया जिसने स्वयं-सहायता समूह राजीव गांधी महिला विकास परियोजना से खुद को जोड़कर अपना आत्मसम्मान हासिल किया था।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपनी व्यवस्था की कमजोरियां मालूम हैं। मैं लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा। पर जब तक वंचित वर्ग की आवाज खुद अपने अंदर से नहीं आएगी तब तक कुछ नहीं हो सकता। विकास के लिए अभी बहुत लंबी लड़ाई लड़नी है।
गरीबी रेखा का पैमाना क्या है, हां या ना में जवाब दें
पिछले दिनों योजना आयोग की ओर से जारी किए गए गरीबी रेखा के पैमाने पर पंत संस्थान के एमबीए के छात्र-छात्राओं ने राहुल गांधी से सवाल किया।
उन्होंने पूछा कि राहुल जी हमें बताएं कि क्या योजना आयोग द्वारा जारी किया गया आंकड़ा सही था। हां या ना में जवाब दें। सवाल पर पहले तो राहुल मुस्कुराए। बाद में कहा कि असल में यह आंकड़ा एक सांख्यिकी रेखा है। इसे रुपये से नहीं जोड़ा जा सकता। इसकी गहराई में जाने पर असलियत सामने आएगी।
महंगी चिकित्सा पर बोले राहुल
राहुल गांधी सोमवार को कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल के ट्रस्टी के रूप में भी वहां पहुंचे और हॉस्पिटल की नैनी स्थित शाखा में 20 बेड वाले वार्ड का उदघाटन किया। यहां पर उन्होंने महंगी होती चिकित्सा पर बात की और डॉक्टरों को ग्रामीण इलाकों में काम करने की रूचि लेने का आग्रह किया।
राहुल का हुआ विरोध
एक दिन के दौरे पर दो संस्थानों के कार्यक्रम में शामिल होने इलाहाबाद पहुंचे राहुल गांधी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
नरेंद्र मोदी को चुनाव संचालन समिति का चेयरमैन बनाए जाने के बाद से लगातार उग्र हो रहे भाजपाइयों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को जगह-जगह काले झंडे दिखाए। नैनी में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया।