फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   posters in delhi taking jibes at salman khurshid over impotent comment

'मोदी नपुंसक हैं, मर्द तो हमारे पास हैं'

Fri, 28 Feb 2014 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Feb 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
posters in delhi taking jibes at salman khurshid over impotent comment

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा के पीएम पद के दावेदार को नपुंसक क्या बताया, सियासी बवाल खड़ा हो गया। मामला इतना आगे बढ़ गया है कि थमने का नाम तक नहीं ले रहा।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तक को गुरुवार को कहना पड़ा कि सलमान ने मोदी के बारे में जो टिप्पणी की, वो उन्हें कतई पसंद नहीं आई। जाहिर है, ये सभी कांग्रेसी नेताओं के लिए चेतावनी की तरह है। हालांकि, राहुल ने मोदी पर हमले जारी रखने की मंजूरी भी दी है।
विज्ञापन


लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया। मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दिल्ली में एक संस्था ने पोस्टर लगा दिए हैं, जिनमें कांग्रेस के दागदार नेताओं को लेकर सलमान खुर्शीद से सवाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यौन शोषण में फंसे कांग्रेसी नेताओं को लपेटा

posters in delhi taking jibes at salman khurshid over impotent comment

इस पोस्टर में लिखा है, "नरेंद्र मोदी नपुंसक हैं, मर्द तो हमारे पास में हैं।" इस पंक्ति के बराबर में विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की तस्वीर लगाई गई है।

पोस्टर में हरियाणा से कांग्रेसी नेता गोपाल कांडा, हाल में दिल्ली में यौन शोषण के बाद एफआईआर का सामने कर रहे उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत, राजस्‍थान में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और सीडी कांड में फंसे अभिषेक मनु सिंघवी की तस्वीर दी गई है।

इनके नीचे लिखा गया कि, "मर्द बनने के लिए संपर्क करें। कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड।" और साथ में उल्लेख किया गया उस संस्‍था का जिसने ये पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर के सबसे नीचे भगत सिंह क्रांति सेना द्वारा जनहित में जारी लिखा है।

'सलमान का विरोध करने को किया यह काम'

posters in delhi taking jibes at salman khurshid over impotent comment

जब इस संस्‍था के फेसबुक पेज पर दिए गए नंबर पर अमर उजाला ने संपर्क किया, तो तेजिंदर पाल सिंह बग्गा से बात हुई। ये पोस्टर कहां-कहां लगाए गए हैं, बग्गा ने कहा, "दिल्ली के कई इलाकों में हमने ये पोस्टर लगाए हैं।"

इसकी वजह पूछने पर उन्होंने कहा, "हमारा विरोध सलमान खुर्शीद को लेकर है। भाजपा से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन मोदी समर्थक हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है क‌ि ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, लेकिन सलमान अपनी बात पर अड़े हैं, इसलिए ये पोस्टर लगाया गया।"

बग्गा की संस्‍था का नाम भगत सिंह पर है और हाल में मोदी ने भगत सिंह को लेकर एक चूक की है। इस बारे में पूछने पर बग्गा ने कोई राय नहीं दी और बार-बार कहते रहे कि उनका विरोध सलमान खुर्शीद से है।

प्रशांत भूषण की पिटाई में भी हाथ

posters in delhi taking jibes at salman khurshid over impotent comment

तेजिंदर पाल सिंह की संस्‍था के लोगों पर पहले आम आदमी पार्टी नेता प्रशांत नेता की पिटाई का इल्जाम लगा है। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर बयान दिया था। एक हमलावर ने कहा था, "हम उन लोगों के सिर तोड़ देंगे, जो भारत को तोड़ने की कोशिश करेंगे।"

इस हमले के छह घंटे पहले भगत सिंह क्रांति सेना ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था, "ईश्वर हमें अपना मिशन पूरा करने की ताकत दे।" इसके अलावा भी यह संस्‍था कई विवादों में शामिल रही है।

हालिया मामला सलमान खुर्शीद से जुड़ा है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद में मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, "हमारा आरोप यह नहीं कि तुमने मारा, हमारा आरोप यह है कि तुम नपुंसक हो।"

राहुल गांधी ने डांट पिलाई

posters in delhi taking jibes at salman khurshid over impotent comment
अगले रोज भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने इस टिप्पणी का विरोध किया और मांग उठी कि सलमान खुर्शीद को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस बारे में सलमान से दोबारा बात की गई, तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

सलमान खुर्शीद ने कहा, "मैं किसलिए माफी मांगू। मैंने कुछ गलत नहीं किया। मेरे शब्द को भाजपा ने गलत समझा। बतौर मुख्यमंत्री अगर कोई अपना काम नहीं कर सका, तो उसे क्या कहा जाएगा?"

राहुल गांधी ने सलमान के इस बयान पर कल तल्‍खी टिप्पणी की थी। जब उनसे इस बारे में पूछा गया‌ कि वह इस पर कुछ कहेंगे, तो उन्होंने कहा, "मुझे यह बात पसंद नहीं आई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed