फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   portuguese discussing namo and italians raga

पुर्तगाली हुए मोदी के दीवाने और इतालवी राहुल के!

Sat, 19 Apr 2014 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Apr 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
portuguese discussing namo and italians raga

चुनाव के मैदान में लड़ी जा रही जंग में एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं और दूसरी तरफ राहुल गांधी। कांग्रेस सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है और भाजपा दस साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर कुर्सी तक पहुंचने के ख्वाब सजा रही है। नतीजा 16 मई को आएगा।

विज्ञापन


लेकिन जंग अब तीखी हो चली है। शुरुआत में राहुल कुछ ढीले दिख रहे थे, लेकिन अब नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने के मामले में उनमें काफी आक्रामकता आ गई है। चुनावी रैलियों और विज्ञापनों के जरिए दोनों नेता किसी भी तरह एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन दिलचस्प है कि इन दोनों की जंग अब देश की सीमा लांघकर पुर्तगाल और इटली तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

नमो हुए पुर्तगाली, रागा हुए इतालवी

portuguese discussing namo and italians raga

सुनने में भले अजीब लगे लेकिन इन दिनों पुर्तगाली नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते नहीं थक रहे, जबकि इतालवी राहुल गांधी के बारे में चर्चा करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

मौजूदा लोकसभा चुनावों में जीत के जरिए सत्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे इन दोनों नेताओं को सोशल मीडिया में विदेशी भाषाओं के जरिए भी बड़ी तादाद में प्रशंसक मिल रहे हैं। सोशल मीडिया एनालाइसिस प्लेटफॉर्म मेरुकी के मुताबिक अंग्रेजी के बाद पुर्तगाली ऐसी पसंदीदा भाषा है, जिसमें भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी (#Namo) के बारे में चर्चा हो रही है।

अंग्रेजी के बाद न्यूजफीड की तादाद

portuguese discussing namo and italians raga

इसी तरह चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (#RaGa) के बारे में चर्चा इंडोनेशियाई और इतालवी भाषाओं में चर्चा जा रही है, जबकि राहुल के पोस्ट आम तौर पर अंग्रेजी और हिंदी में होते हैं।

दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के ब्लॉग का अनुवाद आठ भारतीय भाषाओं के अलावा स्पेनिश, चीनी, जापानी और रूसी में भी किया जाता है। मेरुकी ने 1 मार्च से 17 अप्रैल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यूजफीड का विश्लेषण किया और पाया कि मोदी के मामले में 1.5 लाख फीड अंग्रेजी में थे और चार हजार के करीब पुर्तगाली में।

विज्ञापन

केजरीवाल अंग्रेजी के बाद हिंदी में मशहूर

portuguese discussing namo and italians raga

इसके अलावा राहुल की 44,991 न्यूजफीड अंग्रेजी में थीं, जबकि 6,907 फीड इंडोनेशियाई भाषा में और 4,956 इतालवी में हैं। मेरुकी के को-फाउंडर ज्वलंत पटेल का कहना है कि केवल आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के मामले में ऐसा है कि लोग उनके बारे में अंग्रेजी के बाद हिंदी में पढ़ रहे हैं।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट 'आउटसोर्सिंग' की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। पिछले साल अशोक गहलोत, अजय माकन और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की सोशल मीडिया की फोलोइंग में तुर्की, यूक्रेन, इंडोनेशिया और रूस जैसे मुल्कों का नाम था। ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने फेसबुक, गूगल प्लस और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पेज को लोकप्रिय बनाने का काम आउटसोर्स किया था। हालांकि, तीनों इससे इनकार करते रहे।

आखिर क्या है इसके पीछे खेल?

portuguese discussing namo and italians raga

वर्चुअल सोशल मीडिया कंपनी के सतीश आइजैक ने कहा, "नेताओं की अपनी डिजिटल मार्केटिंग टीम होती हैं, जो लाइक, रिट्वीट, फेवरेट और कमेंट में तब्दीली करने के लिए फर्जी एकाउंट का सहारा लोती हैं। इसकी वजह से हैशटैग ढाका, इंस्ताबुल, लिस्बन, जकार्ता और रोम जैसे मुल्कों में भी ट्रेडिंग में दिखाई देते हैं।"

आज सोशलबजस्टोर और सोशल टाइगर जैसे कई टूल हैं, जो लोग और समूह फेसबुक और ट्विटर पर अपने नंबर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा दुनिया भर में कई एजेंसी हैं, जो पैसों के बदले डमी एकाउंट के जरिए ऐसा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed