{"_id":"ab1d5764-5f38-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"portal-of-vajpayee-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजपेयी के बारे में जानिए बस एक क्लिक से","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वाजपेयी के बारे में जानिए बस एक क्लिक से
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में जानने के लिए अब बस एक क्लिक की जरूरत पड़ेगी। वाजपेयी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आपको www.atalji.org पोर्टल पर जाना होगा। मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने इस पोर्टल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इस वेब पोर्टल से आप वाजपेयी के जीवन के लगभग हर पहलू से परिचित हो सकेंगे। ‘समग्र अटल’ योजना के तहत यह पोर्टल जारी किया गया है। वर्ष 2013 के लिए वाजपेयी के चित्रों वाली ‘अटल डायरी’ पहले ही जारी की जा चुकी है। संघ परिवार से जुड़ी संस्था ‘ रामभव म्हालगी प्रबोधिनी’ ने इसे तैयार किया है।
विज्ञापन
इस संस्था से जुड़े व समग्र अटल योजना को देख रहे भाजपा नेता सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि इस योजना के तहत अटल जी के भाषण, चित्र, लेख आदि को पुस्तकों व डिजिटल माध्यम से संकलित किया जा रहा है। एनडीएमसी सभागार में इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन