{"_id":"bbeaa47e-3c93-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ponty-chadha-murder-court-extends-police-custody-of-namdhari-for-three-more-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामधारी की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नामधारी की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Dec 2012 08:49 PM IST
विज्ञापन
चड्ढा बंधुओं की हत्या मामले में गिरफ्तार सुखदेव सिंह नामधारी को पुलिस ने रविवार को साकेत जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की मांग पर नामधारी की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ा दी है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने नामधारी को रविवार को ड्यूटी एमएम की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अर्जी देकर नामधारी की रिमांड अवधि पांच दिन बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस ने कहा कि चड्ढा बंधुओं की हत्या में इस्तेमाल बैट, राइफलों की बरामदगी व अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए नामधारी से और पूछताछ जरूरी है।
विज्ञापन
बचाव पक्ष के वकील आर एस मलिक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अब तक कोई नया सबूत या गवाह पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस बिना किसी आधार के रिमांड मांग रही है। मालूम हो कि पुलिस ने नामधारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 201 (साक्ष्य मिटाना) भी जोड़ दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने अपनी अर्जी में कहा कि सतनाम उर्फ सत्ते ने नामधारी की विदेशी पिस्टल की सफाई की थी ताकि उससे गोली चलने का सबूत न रहे। हत्या के समय फार्म हाउस में मौजूद गाड़ियों तक भी पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है। ये गाड़ियां मौके से हटा दी गई थीं।
इन गाड़ियों की बरामदगी के साथ ही मामले से जुड़े आरोपियों हरदयाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, सतनाम सिंह उर्फ सत्ते, जसबीर सिंह उर्र्फ सोनू, बलविंदर सिंह उर्फ भुल्लर, बलकार सिंह उर्फ बल्लू व बाज सिंह की गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की।