फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   politics on death sentence of yakoob menon, sapa says's this is marketing where shiv shena support

याकूब की फांसी पर गरमाई सियासत, सपा-एनसीपी ने जताई नाराजगी

Wed, 15 Jul 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 15 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
politics on death sentence of yakoob menon, sapa says's this is marketing where shiv shena support

मुंबई की विशेष टाडा अदालत ने 29

विज्ञापन
अप्रैल को ही याकूब मेमन के डेथ वारंट पर दस्तखत कर दिए थे। 21 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने मेमन की याचिका खारिज कर दी थी।

उसके बाद विशेष टाडा अदालत पर डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए। आगामी 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई होनी है।

महाराष्ट्र सरकार मान कर चल रही है कि मेमन की याचिका खारिज हो जाएगी। इसके मद्देनजर उसने याकूब मेमन को फांसी पर लटकाने की प्रक्रिया शुरू की है।

जेल अधीक्षक का टिप्पणी से इनकार

politics on death sentence of yakoob menon, sapa says's this is marketing where shiv shena support

नागपुर जेल अधीक्षक ने 30 जुलाई को याकूब को फांसी देने के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन को सजा का आदेश मिल चुका है।

महाराष्ट्र में पुणे और नागपुर सेंट्रल जेल में ही फांसी की व्यवस्था है। पिछले साल अजमल कसाब को पुणे में ही फांसी दी गई थी और अब नागपुर सेंट्रल जेल में 30 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी को फांसी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरु हो गई सियासत

politics on death sentence of yakoob menon, sapa says's this is marketing where shiv shena support

मुंबई को 12 मार्च 1993 को दहलाने वाले मुख्य अपराधियों में से एक याकूब मेमन को 22 साल के लंबे समय बाद 30 जुलाई को फांसी पर लटकाने का फरमान जारी हुआ है। टाडा अदालत की ओर से उसका डेथ वारंट जारी होते ही सियासत शुरू हो गई है।

एनसीपी नेता एवं वरिष्ठ वकील माजिद मेनन ने इसे जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। उधर, सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने याकूब मेमन को बेगुनाह बताते हुए कहा कि यह सरकार की मार्केटिंग का हिस्सा है।

माजिद का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय में याकूब मेमन की सजा को लेकर पुनर्विचार याचिका (क्यूरेटिव रिट) दायर की गई है। इसके पहले सरकार ने सजा का ऐलान कर दिया है, जिसका गलत संदेश जा रहा है।

विज्ञापन

'मूल मुद्दे से भटकाना चाहती है सरकार'

politics on death sentence of yakoob menon, sapa says's this is marketing where shiv shena support

माजिद ने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए और आखिरी फैसला आने तक सरकार को इंतजार करना चाहिए। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि जब अजमल कसाब और अफजल गुरु को गोपनीय ढंग से फांसी दी गई, तो याकूब के फांसी की तारीख दुनिया के सामने कैसे आ गई।

उसकी इतनी गलती भी नहीं है कि उसे फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिये सरकार सांप्रदायिक वातावरण तैयार करने का प्रयास कर रही है और मूल समस्याओं की ओर से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।

उधर, याकूब मेमन की फांसी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन करेगी। नागपुर जेल प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जल्द अमल करने का आदेश दिया गया है।

फांसी का शिवसेना ने किया समर्थन

politics on death sentence of yakoob menon, sapa says's this is marketing where shiv shena support

उन्होंने कहा कि फांसी देने की जगह और तारीख में बदलाव हो सकता है। लिहाजा याकूब के परिवार को उचित समय पर सूचना दे दी जाएगी। याकूब की फांसी का शिवसेना ने भी समर्थन किया है।

शिवसेना प्रवक्ता नीलम गोन्हे ने कहा कि कोर्ट ने उसे बम धमाके  में सैकड़ों लोगों की हत्या करने का दोषी पाया है। राष्ट्रपति भी उसकी दया याचिका खारिज कर चुके हैं। लिहाजा उसे कोर्ट के फैसले के तहत सजा मिलनी ही चाहिए।

मुंबई की टाडा अदालत में 1993 के बम धमाके केस की पैरवी करने वाले सरकारी वकील उज्जवल निकम ने भी याकूब मेमन को फांसी देने के फैसले की तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed