{"_id":"e9178d6d6ec4b44b58b157e8f02cd8e1","slug":"politicans-violate-election-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बीजेपी नेताओं को बंगले से निकाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी के बीजेपी नेताओं को बंगले से निकाला
विनय अग्रवाल/अमर उजाला, ग्वालियर
Updated Thu, 24 Oct 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर के सरकारी बंगले में आराम कर रहे यूपी के भाजपा नेताओं पर चुनाव आचार संहिता की मार पड़ी। उन्हें देर रात में बंगले से निकाल दिया गया। फिर उन्हें होटल की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
ये नेता ग्वालियर व चंबल संभाग में पार्टी के प्रचार की कमान संभालने यहां आए थे।
मंगलवार देर रात प्रशासन को सूचना मिली कि कैप्टन रुपसिंह स्टेडियम के पास महापौर समीक्षा गुप्ता के सरकारी बंगले से भाजपा की चुनावी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। यही शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से भी की गई थी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी पी. नरहरि ने जांच के लिए रात में ही निगमायुक्त विनोद शर्मा को वहां भेजा। बंगले के एयरकंडीशंड कमरों में उत्तर प्रदेश भाजपा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व संगठन महामंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी व अन्य आधा दर्जन नेता आराम करते मिले।
विज्ञापन
महापौर के पति राजीव गुप्ता व नगर निगम का अमला उनकी आवभगत में तैनात था। निगमायुक्त ने कड़ा रवैया अख्तियार किया।
उन्होंने उनकी मौजूदगी को चुनावी गतिविधि व आचारसंहिता का उल्लंघन माना और भाजपा नेताओं को पांच मिनट में बंगला खाली करने का फरमान सुना दिया।
तब भाजपा के चुनाव सत्कार अधिकारी रामेश्वर भदौरिया सभी को होटल ले गए। निगमायुक्त ने उन्हें चेतावनी भी दी कि सरकारी बंगले में फिर ऐसी गतिविधि मिली तो आचार संहिता के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।