फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Political colour on holi festival

होली पर राजनीतिक रंग, मोदी पिचकारी बाजार में

Mon, 02 Mar 2015 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
Political colour on holi festival

मोदी, केजरीवाल और राहुल गांधी की पतंग के बाद अब होली के मौसम में पूरा बाजार राजनेताओं की पिचकारियों से पट गया है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ पिचकारियों पर राजनीतिक रंग चढ़ा है बल्कि तरह तरह के रंग भी राजनीतिक हो चुके हैं।

विज्ञापन


आप बाजार जाएं और अगर आपको मोदी और केजरीवाल के नाम से होली के रंग बिकते दिख जाएं तो हैरान मत होइएगा। कम से कम दिल्ली के बाजारों में तो यह नजारा आजकल आम है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाली पिचकारियों को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं और इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोकसभा चुनाव के बाद से ही हो रही कांग्रेस की दुर्गति के चलते दुकानदार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नामों को रंगों में शुमार करने से कतरा रहे हैं। इस बार की होली में कांग्रेस का रंग काफी फीका पड़ता नजर आ रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि अगर आप मोदी के फैन हैं और उनके नाम की पिचकारी और रंग खरीदना चाहते हैं तो आपको कम से कम 100 से 400 रूपए खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed