फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   polio can enter in india through pakistan route

पाक के रास्ते भारत में घुसपैठ को तैयार है यह बीमारी

Tue, 02 Jul 2013 12:16 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 02 Jul 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
polio can enter in india through pakistan route

भारत को पाकिस्तान सहित अपने पड़ोसी देशों से अब एक अलग तरह का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


जीवन भर के लिए विकलांग बना देने वाली बीमारी पोलियो को भारत से भले ही खत्म कर दिया गया है, लेकिन पाकिस्तान के रास्ते इस बीमारी के भारत में घुसपैठ करने का खतरा मंडरा रहा है।

पोलियो उन्मूलन के प्रयासों में जुटे विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने पोलियो के उन्मूलन के प्रयासों को विफल कर दिया। ऐसे में पाकिस्तान के रास्ते पोलियो के विषाणुओं का भारत पर फिर से हमला हो सकता है।
विज्ञापन


भारत में पोलियो उन्मूलन के लिये कार्यरत रोटरी इंडिया नेशनल पोलियो प्लस कमेटी (आईएनपीपीसी) के अध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा कि भारत में पिछले दो साल से पोलियो के एक भी मामले का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलियो की निगरानी और निगरानी संबंधी रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में इस साल भी पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आएगा।

इस तरह भारत को 2014 में क्षेत्रीय पोलियो मुक्त प्रमाणपत्र मिल जाएगा, लेकिन पाकिस्तान समेत पोलियो प्रभावित पड़ोसी देशों से पोलियो के विषाणुओं की भारत में घुसपैठ करने का खतरा मौजूद है।

कपूर ने कहा कि पाकिस्तान में पोलियो के उन्मूलन के प्रयासों को कट्टरपंथी समूहों ने विफल किया है। इन कट्टरपंथियों ने कुछ बच्चों की मौत के बहाने पोलियो उन्मूलन से जुड़े कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया।


पाकिस्तान के अलावा अफ्रीकी देशों और अफगानिस्तान में पोलियो के प्रकोप सामने आए है। ऐसे में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) की ओर निर्धारित लक्ष्य पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed