फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   policy needs for transgender before bill

ट्रांसजेंडर के लिए बिल से पहले कारगर नीति की जरूरत

Tue, 22 Dec 2015 08:09 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
policy needs for transgender before  bill

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस साल राज्यसभा में ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के लिए पास बिल में संशोधन की जरूरत बताई है। उनका कहना है कि इसमें विसंगतियां हैं और सरकार को बिल पास कराने से पहले समुदाय के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनानी चाहिए।

विज्ञापन


अधिवक्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता बीटी वेंकटेश ने कहा कि वह सरकार के प्रयासों का स्वागत करते हैं लेकिन पास बिल में कई कमियां और स्पष्टता की कमी है। इस पर फिर से विचार कर संशोधन किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

अलोकतांत्रिक तरीके से तैयार है बिल

policy needs for transgender before  bill

सरकार यह समझने में असफल रही है कि जब हमारे पास महिलाओं, बच्चों और मजदूरों के लिए राष्ट्रीय नीति है तो फिर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए क्यों नहीं।

वहीं इस मुद्दे पर काम कर रहे संपूर्ण बेहुरा के अनुसार इस बिल का मसौदा बहुत ही अलोकतांत्रिक तरीके से तैयार और पास किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस क्षेत्र में काम कर रहे विशेषज्ञों या समुदाय से एक भी सलाह लिए बिना कोई ट्रांसजेंडर के हित और अधिकारों पर बात कैसे कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed