फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police station incharge beat woman in rohania.

कुत्ता भौंकने पर दारोगा ने महिला को पीटा

Wed, 18 Feb 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहनिया (वाराणसी)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहनिया (वाराणसी) Updated Wed, 18 Feb 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
police station incharge beat woman in rohania.

वाराणसी के रोहनिया में कुत्तों के भौंकने से एक चौकी इंचार्ज आपे से बाहर हो गए। उनका नजला पहले कुत्तों पर गिरा और फिर उन्हें पालने वाली महिला पर। पहले उन्होंने लाठी-डंडों से कुत्तों को पीटा और फिर महिला को।

विज्ञापन


महिला चीखती रही कि कुत्ते पालतू हैं, किसी को काटते नहीं लेकिन इंचार्ज साहब ने उसकी एक नहीं सुनी। वाकया मंगलवार सुबह दस बजे मातलदेई पुलिस चौकी के पास का है। इस घटना से खफा ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेर ली और तब तक नहीं हिले जब तक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर नहीं कर दिया गया।
विज्ञापन


मातलदेई पुलिस चौकी के पास रहने वाले बाबूलाल पटेल ने दो कुत्ते पाल रखे हैं। मातलदेई चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय मंगलवार की सुबह दस बजे बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे बाबूलाल के मकान के पास पहुंचे दोनों कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया और उनका पीछा करने लगे। कुछ दूर आगे जाकर चौकी इंचार्ज ने बाइक रोक दी और कहर बनकर कुत्तों पर टूट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी पर हंगामा

police station incharge beat woman in rohania.

बाबूलाल की पत्नी अमरावती ने बीचबचाव की कोशिश की तो कुत्तों को छोड़कर उन्होंने महिला की पिटाई करनी शुरू कर दी।

उनका गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ और बाबूलाल को पकड़ कर लेते गए। इससे नाराज करीब डेढ़ सौ की संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पहुंच हंगामा किया।

चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ ही देर बाद विधायक महेंद्र पटेल, सीओ सदर मुकेशचंद्र उत्तम और एसओ रोहनिया भी वहां पहुंच गए। विधायक ने एसएसपी से चौकी इंचार्ज की शिकायत की। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।

चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय का कहना है कि मंगलवार को जब वह निकले तो महिला के घर के सामने उसके कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। पहले भी कुत्तों को बांधकर रखने के लिए कहा गया था। कुत्तों को खुला छोड़ने पर उन्होंने उसे डांटा जरूर था लेकिन पिटाई करने का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed