फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police showed strictness on nrhm scam accused

खाकी ने दिखाया रसूख तो वीआईपी की भाग गई भूख

Tue, 24 Sep 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 24 Sep 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
police showed strictness on nrhm scam accused

एनआरएचएम घोटाले में फंसे दिग्गजों को तीन सिपाहियों ने कानून का ऐसा पाठ पढ़ाया कि वह बगले झांकते नजर आए।

विज्ञापन


दरअसल कोर्ट में पेशी के दौरान कई आरोपी अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने रौब में लेकर कोर्ट परिसर में ही बाहर से खाना और अन्य सामान लेना शुरू कर देते हैं। जबकि हिरासत में ये गैरकानूनी है। सोमवार को भी कुछ आरोपियों ने जब ऐसा ही करना चाहा तो अभिरक्षा में आए तीन सिपाही बिगड़ गए।

सिपाहियों ने कहा कि वह किसी को भी बाहर के खाने की इजाजत नहीं दे सकते हैं। साथ ही सिपाहियों ने आरोपियों को इधर-उधर बैठने और बाहरी व्यक्ति से बात करने पर भी पाबंदी लगा दी और कुछ देर बाद उन्हें सीधे हवालात पहुंचा दिया।
विज्ञापन


आठ मामलों के आरोपी कोर्ट में पेश
एनआरएचएम घोटाले के आठ मामलों में फंसे आरोपियों को सोमवार सुबह सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते सभी मामलों में सुनवाई अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपी जायसवाल की हालत
कोर्ट में पेशी के बाद हवालात पहुंचे आरोपी पूर्व विधायक आरपी जायसवाल ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हवालात मोहर्रिर जोगेंद्र सिंह से की। इसके बाद जायसवाल को वापस जेल भेज दिया गया। जेल सूत्रों के अनुसार जायसवाल स्वस्थ हैं और उन्हें बैरक में ही रखा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed