फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police nabbed five in atm loot case.

आगरा: पुलिस के होश उड़ाने वाले एटीएम लूट का पर्दाफाश

Wed, 05 Nov 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
police nabbed five in atm loot case.

ग्वालियर हाईवे के रोहता चौराहे पर लगे पीएनबी के एटीएम को काटकर साढ़े चौदह लाख उड़ाने वाले गैंग के मास्टर माइंड सहित पांच सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनमें से एक गाड़ियों का मेकेनिक है तो फरार साथी गैसकटर चलाने में उस्ताद है।

विज्ञापन


गैंग ने मुजफ्फरनगर और बरेली में ऐसी ही वारदात करना कबूला है। 5.65 लाख रुपये कैश और वारदात में इस्तेमाल होंडासिटी और एक अन्य स्कार्पियो गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


29 अक्तूबर की रात दो बजे सदर के नजदीक रोहता चौराहे पर एटीएम काटकर रुपये उड़ाने की हुई घटना ने पुलिस के होश उड़ा रखे थे। मौके पर पानी की तीन बोतलें, पेंट स्प्रे, दो पेचकस और एक हजार रुपये का नोट पड़ा मिला था। गैस कटर, पाइप, सिलेंडर एकदम नया था। बदमाश ऑक्सीजन व पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर लेकर आए थे। वारदात करने वाले गैंग का सुराग होंडासिटी कार के नंबर से लगा। पुलिस टीमें दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद, बिजनौर, काशीपुर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर में ताबड़तोड़ दबिशें देकर गैंग तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात को गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि बदमाशों में हरजीत सिंह निवासी नई दिल्ली, जावेद और आसिफ निवासी थाना कोतवाली बिजनौर, कुलवंत सिंह उर्फ राजू और जरनैल सिंह निवासी ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) शामिल हैं। एक साथी गुरमीत सिंह निवासी फिरोजपुर (पंजाब) फरार है। गैंग का मास्टरमाइंड हरजीत है। वह गाड़ियों का मैकेनिक है। टैक्सी ड्राइवर भी रहा है। उसे आगरा और आसपास के जिलों की जानकारी है। वहीं गुरमीत गैस कटिंग का काम करता है।

बरेली में जल गया था कैश
गैंग ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वारदातें करना कबूला है। 10 अक्टूबर की रात मुजफ्फर नगर के मीरापुर स्थित गांव केथौड़ा में भी पीएनबी को एटीएम काटकर रकम उड़ाई गई थी। सात अक्तूबर की रात को बरेली में भी वारदात इसी गैंग ने की। मगर, यहां पर एटीएम काटते समय आग लग गई और नोट जल गए। बदमाश विनकोर कंपनी के एटीएम के सभी बोल्ट को आसानी से काटकर वारदात करते हैं। उन्हें यह भी अंदाजा है कि कैश रखने की ट्रे कितनी दूर हैं।

आगरा, फीरोजाबाद और ग्वालियर तक रेकी
पुलिस के मुताबिक, गैंग दिल्ली में योजना बनाने के बाद साथ चलता है। 27 अक्तूबर को मास्टर माइंड हरजीत, गुरमीत और दो बदमाश आगरा आए। गुरुद्वारा गुरु का ताल में रात गुजारने के बाद सिकंदरा से ग्वालियर तक एटीएम देखे। उन्हें संजय प्लेस, रोहता और ग्वालियर के एटीएम पर गार्ड नहीं मिले। रोहता में एटीएम पुराने मॉडल का था। इसे वारदात के लिए चुना।


आगरा-ग्वालियर हाईवे पर एक ढाबे पर रुकने के बाद 29 अक्तूबर को गैंग ने दोपहर में टूंडला के पास से गैसकटर का सामान खरीदा और ग्वालियर से एलपीजी सिलेंडर लाए थे। रात एक बजे एटीएम का शटर डाउन कर चले गए। दो बजे दो बदमाशों ने एटीएम काटा और दो बदमाश बाहर खड़े रहे। 35 मिनट में रुपये लेकर दिल्ली भाग निकले। टूंडला के पास में भी एक एटीएम को वारदात के लिए चिह्नित कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed