{"_id":"a9f840d58c7a5612e8a32c7671d93367","slug":"police-flag-mandatory-on-the-police-station-buildings-in-gujarat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में जरूरी हुआ थानों की इमारतों पर पुलिस का झंडा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात में जरूरी हुआ थानों की इमारतों पर पुलिस का झंडा
एजेंसी / अहमदाबाद
Updated Thu, 31 Dec 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
गुजरात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों पर अमल करते हुए राज्य के सभी थानों की बिल्डिंगों पर राज्य पुलिस का झंडा फहराना अनिवार्य कर दिया है। नए निर्देश में इसके साथ ही थाने पर फोन कॉल आने पर पुलिस कर्मियों को नागरिकों से पहले जय हिंद कह कर अभिवादन करना होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि इसी महीने हाल में ही कच्छ में प्रधानमंत्री ने देश भर के पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के सम्मेलन में इस आशय का सुझाव दिया था।
इस संदर्भ में गुजरात के डीजीपी पीसी ठाकुर ने सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों औ महानिरीक्षकों को बुधवार को निर्देश जारी किए हैं। शासकीय सूचना में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि यह सुझाव हाल में ही 18 से 20 दिसंबर के बीच चले पुलिस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन