फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police arrested youth who post vulgar message on whatsapp about akhilesh yadav and dimple yadav

अखिलेश-डिपंल को लेकर अश्लील मैसेज करने वाला हुआ गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2015 06:53 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
police arrested youth who post vulgar message on whatsapp about akhilesh yadav and dimple yadav

सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव के खिलाफ व्हाट्स-एप पर अभद्र मैसेज पोस्ट करने पर पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजयवीर सिंह उर्फ बीटू यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि किंग रोड निवासी राहुल पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ श्याम ने उसके व्हाट्स-एप नंबर पर मुख्यमंत्री और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव को लेकर अभद्र मैसेज पोस्ट किया। बताया कि मैसेज इतना गंदा था कि उसे पढ़कर कोई भी व्यक्ति शर्मसार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया

police arrested youth who post vulgar message on whatsapp about akhilesh yadav and dimple yadav

इस मामले में सपा नेता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किसी सम्मानित व्यक्ति को अपमानित बातें प्रेषित करने या बोलने की धारा (67/67- ए) और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार की दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। उधर, आरोपी राहुल का कहना है कि उक्त मैसेज उसके मोबाइल पर किसी और के नंबर से आया था। पार्टी नेताओं को सूचना देने की वजह से उसे संजयवीर के मोबाइल पर फारवर्ड किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed